Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Pradosh Vrat 2025: रवि प्रदोष के दिन शिवलिंग पर चढ़ाएं ये खास चीजें, खुल जाएगी आपकी किस्मत

    Updated: Fri, 06 Jun 2025 02:21 PM (IST)

    रवि प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat 2025) भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित है जो हर महीने की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। ज्येष्ठ मास का पहला प्रदोष ...और पढ़ें

    Ravi Pradosh Vrat 2025: शिवलिंग पर चढ़ाएं ये खास चीजें।
    Ravi Pradosh Vrat 2025: शिवलिंग पर चढ़ाएं ये खास चीजें।

    HighLights

    1. प्रदोष व्रत का सनातन धर्म में बड़ा महत्व है।
    2. प्रदोष व्रत भगवान शिव की पूजा के लिए समर्पित है।
    3. प्रदोष व्रत से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में प्रदोष व्रत का बहुत ज्यादा महत्व है। यह भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा के लिए समर्पित है। यह व्रत हर माह त्रयोदशी तिथि को रखा जाता है। रविवार के दिन पड़ने की वजह से इसे रवि प्रदोष व्रत के नाम से जाना जाता है, जिसका अपना महत्व है। ऐसा माना जाता है कि रवि प्रदोष व्रत रखने से भगवान शिव की कृपा मिलती है।

    हिंदू पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ मास का पहला प्रदोष व्रत (Ravi Pradosh Vrat 2025) 8 जून को पड़ रहा है, तो आइए शिव जी को कैसे खुश करना है इस आर्टिकल में जानते हैं।

    रवि प्रदोष व्रत पर शिवलिंग पर चढ़ाएं ये खास चीजें (Offer These Special Things To Shivling)

    • कच्चा दूध - रवि प्रदोष व्रत के दिन शिवलिंग पर सबसे पहले जल और कच्चे दूध से अभिषेक करें। यह भगवान शिव को बहुत प्रिय है और इससे मन को शांति मिलती है। इसके साथ ही सभी दुखों का नाश होता है।
    • बिल्व पत्र - इस शुभ दिन पर बिल्व पत्र चढ़ाना भी बेहद शुभ माना जाता है। ऐसे में शिवलिंग पर कम से कम 3 या 5 बिल्व पत्र चढ़ाएं। ऐसा माना जाता है कि बिल्व पत्र चढ़ाने से शिवजी खुश होते हैं और सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं।
    • धतूरा व आक के फूल - भगवान शिव को धतूरा और आक के फूल भी बहुत पसंद है। कहते हैं कि शिवलिंग पर बिल्व पत्र चढ़ाने से शत्रुओं पर विजय मिलती है। इसके साथ ही जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
    • शमी पत्र - शनि दोष से मुक्ति और साढ़ेसाती के प्रभाव को कम करने के लिए शिवलिंग पर शमी पत्र चढ़ाना शुभ माना जाता है।
    • शहद - शिवलिंग पर शहद और घी से अभिषेक करने से धन-धान्य में वृद्धि होती है। इसके साथ ही घर में सुख-समृद्धि आती है।
    • चंदन - शिवलिंग पर चंदन का लेप लगाना भी बहुत ज्यादा शुभ माना जाता है। कहते हैं कि इससे सोया हुआ भाग्य खुलता है।
    • गंगाजल - इस दिन शिवलिंग का गंगाजल से अभिषेक करें। गंगाजल बेहद पवित्र माना जाता है और इससे सभी पापों का नाश होता है।

    यह भी पढ़ें: Bada Mangal 2025 5th: पांचवे बड़े मंगल पर इस नियम से करें हनुमान चालीसा का पाठ, होंगे चमत्कारी लाभ

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।