Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Pradosh Vrat 2025: प्रदोष व्रत पर राशि अनुसार करें भगवान शिव का अभिषेक, कुंडली से समाप्त होगा अशुभ ग्रहों का प्रभाव

    Updated: Sun, 02 Mar 2025 03:43 PM (IST)

    प्रदोष व्रत को बहुत ज्यादा फलदायी माना जाता है। यह प्रत्येक माह आता है। इस दिन शिव भक्त भगवान शंकर और माता पार्वती की उपासना करते हैं। ऐसा माना जाता ह ...और पढ़ें

    Pradosh Vrat 2025: प्रदोष व्रत पर राशि अनुसार करें भोलेनाथ का अभिषेक।
    Pradosh Vrat 2025: प्रदोष व्रत पर राशि अनुसार करें भोलेनाथ का अभिषेक।

    HighLights

    1. प्रदोष व्रत का सनातन धर्म में बड़ा महत्व है।
    2. प्रदोष व्रत भगवान शिव की पूजा के लिए समर्पित है।
    3. प्रदोष व्रत से अक्षय फलों की प्राप्ति होती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। प्रदोष व्रत का हिंदू धर्म में बहुत ज्यादा महत्व है। यह भगवान शिव को समर्पित एक महत्वपूर्ण व्रत है। इस पवित्र उपवास को रखने से शंकर भगवान खुश होते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस बार यह व्रत (Falgun Month Pradosh Vrat 2025 ) 11 मार्च को रखा जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान शिव का अभिषेक करने से सभी कष्टों का अंत होता है। इसके साथ ही कुंडली से अशुभ ग्रहों का प्रभाव कम होता है। ऐसे में आइए यहां जानते हैं कि भगवान शिव का राशि अनुसार किन चीजों से अभिषेक करना फलदायी माना जाता है?

    राशि अनुसार करें भोलेनाथ का अभिषेक (Abhishekam Of Bholenath According To Zodiac Sign)

    • मेष राशि: मेष राशि के लोगों को प्रदोष व्रत पर भगवान शिव का गुड़ मिश्रित जल से अभिषेक करना चाहिए।
    • वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातक को इस दिन पर शंकर भगवान का दही से अभिषेक करना चाहिए।
    • मिथुन राशि: मिथुन राशि के लोगों को इस दिन शिव जी का जल में बेल पत्र मिलाकर अभिषेक करना चाहिए।
    • कर्क राशि: कर्क राशि के जातकों को इस शुभ मौके पर शंकर भगवान का दूध से अभिषेक करना चाहिए।
    • सिंह राशि: सिंह राशि वालों को इस तिथि पर भगवान शंकर का गन्ने के रस से अभिषेक करना चाहिए।
    • कन्या राशि: कन्या राशि के लोगों को इस मौके पर देवों के देव महादेव का गाय के दूध से अभिषेक करना चाहिए।
    • तुला राशि: तुला राशि के लोगों को शंकर जी का शहद से अभिषेक करना चाहिए।
    • वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातकों को इस अवसर पर महादेव का गंगाजल जल से अभिषेक करना चाहिए।
    • धनु राशि: धनु राशि के लोगों को इस दिन भोलेनाथ का कच्चे दूध से अभिषेक करना चाहिए।
    • मकर राशि: मकर राशि के लोगों को प्रदोष व्रत पर भगवान शिव का तिल के तेल से अभिषेक करना चाहिए।
    • कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातकों को इस दिन शिव जी का जल में काले तिल मिलाकर अभिषेक करना चाहिए।
    • मीन राशि: मीन राशि वालों को प्रदोष व्रत पर भगवान शंकर का गंगाजल से अभिषेक करना चाहिए।

    यह भी पढ़ें: Pradosh Vrat 2025: प्रदोष व्रत पर करें शिव जी के साथ देवी पार्वती की पूजा, सभी कामों में मिलेगी सफलता

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।