Pradosh Vrat 2025: शनि प्रदोष व्रत के दिन जरूर करें ये दान, दूर होगी जीवन की हर अड़चन
माना जाता है कि शनि प्रदोष व्रत करने से साधक को भगवान शिव के साथ-साथ शनि देव की कृपा भी प्राप्त होती है। ऐसा माना जाता है कि प्रदोष व्रत करने से साधक ...और पढ़ें

HighLights
- आज यानी 4 अक्टूबर को किया जा रहा है शनि प्रदोष व्रत।
- इस दिन प्रदोष काल में किया जाता है शिव-पार्वती पूजन।
- साधक को मिलता है जीवन में सुख-समृद्धि का आशीर्वाद।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर माह की त्रयोदशी तिथि पर प्रदोष व्रत किया जाता है, जो हर महीने में दो बार आता है। इस दिन भगवान शिव की पूजा-अर्चना प्रदोष काल में की जाती है। जब प्रदोष का दिन शनिवार को पड़ता है, तो इसे शनि प्रदोष (Shani Pradosh Vrat 2025) के नाम से जाना जाता है। ऐसे में आज यानी 4 अक्टूबर को शनि प्रदोष व्रत किया जा रहा है। इस दिन पूजा का मुहूर्त शाम 6 बजकर 3 मिनट से रात 8 बजकर 30 मिनट तक रहने वाला है।
करें इन चीजों का दान
शनि प्रदोष व्रत के दिन गरीबों और जरूरतमंद लोगों के बीच अपनी क्षमता के अनुसार, अन्न और धन का दान (Pradosh Vrat 2025 Daan) करना आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा। इन चीजों का दान करने से आपको भगवान शिव के साथ-साथ शनि देव की भी कृपा मिलती है और सभी मनोरथ पूरे होते हैं।
(17).jpg)
मिलेगी शनि देव की कृपा
शनि प्रदोष व्रत को भगवान शिव की कृपा के साथ-साथ शनिदेव की कृपा प्राप्ति के लिए भी खास माना जाता है। ऐसे में आप इस दिन पर शनि देव से संबंधित दान जैसे काले तिल, काले रंग के वस्त्र, सरसों के तेल, काली उड़द की दाल, चप्पल-जूते और छाते आदि का दान कर सकते हैं। ऐसे करने से आपको शनि की बाधा से काफी हद तक राहत मिल सकती है। साथ ही परिवार में सुख-शांति का आगमन होता है।
.jpg)
(Picture Credit: Freepik)
जरूर करें ये काम
शनि प्रदोष व्रत के दिन पीपल वृक्ष के नीचे दीपक जलाकर उसकी परिक्रमा करनी चाहिए। इसके साथ ही इस दिन पर शिवलिंग पर शमी पत्र अर्पित करना भी काफी शुभ माना गया है। आप इस दिन पर जरूरतमंदों और गरीब लोगों को भोजन जरूर कराएं। ऐसा करने से साधक के पुण्य और समृद्धि में वृद्धि होती है और जीवन में शुभ परिणाम मिलते हैं।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें - Shani Pradosh Vrat 2025: प्रदोष व्रत पर करें ये आरती, शिव-पार्वती बरसाएंगे कृपा
यह भी पढ़ें - Aaj ka Panchang 4 October 2025: शनि प्रदोष व्रत के दिन बन रहे हैं ये शुभ योग, पंचांग से जानें मुहूर्त
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।