Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Pradosh Vrat 2025: मार्च में कब-कब है प्रदोष व्रत? अभी नोट करें सही डेट और पूजा टाइम

    Updated: Sun, 02 Mar 2025 10:16 AM (GMT+05:30)

    शिव पुराण में प्रदोष व्रत का विशेष महत्व बताया गया है। प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat 2025) के दिन महादेव और मां पार्वती की पूजा-अर्चना करना शुभ माना जाता ...और पढ़ें

    Pradosh Vrat 2025: इस शुभ मुहूर्त में करें शिव जी की पूजा
    Pradosh Vrat 2025: इस शुभ मुहूर्त में करें शिव जी की पूजा

    HighLights

    1. प्रदोष व्रत महादेव को समर्पित है।
    2. इस दिन महादेव की पूजा संध्याकाल में होती है।
    3. पूजा करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। प्रदोष व्रत का पर्व देवों के देव महादेव और मां पार्वती को प्रसन्न करने के लिए शुभ माना जाता है। इस व्रत को हर महीने के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर किया जाता है। साथ ही पूजा के दौरान शिवलिंग का अभिषेक और महादेव को हलवा, दही और खीर समेत आदि चीजों का भोग लगाना चाहिए। शिव पुराण के अनुसार, प्रदोष व्रत के दिन इन शुभ कामों को करने से व्यक्ति को करियर में आ रही समस्या से जल्द छुटकारा मिलता है। साथ ही लंबी आयु का आशीर्वाद प्राप्त होता है।  

    मार्च में कब-कब है प्रदोष व्रत? (Pradosh Vrat 2025 March)

    वैदिक पंचांग के अनुसार, इस महीने में पहला प्रदोष व्रत (March Pradosh Vrat 2025 List) 11 मार्च को है। वहीं, इस माह का आखिरी प्रदोष व्रत 27 मार्च को किया जाएगा।  

    प्रदोष व्रत 2025 डेट और शुभ मुहूर्त (Pradosh Vrat 2025 Date and Shubh Muhurat)

    वैदिक पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि 11 मार्च को सुबह 08 बजकर 13 मिनट पर शुरू हो रही है और तिथि का समापन 12 मार्च को सुबह 09 बजकर 11 मिनट पर होगा। ऐसे में 11 मार्च को प्रदोष व्रत किया जाएगा।इस दिन महादेव की पूजा करने का शुभ मुहूर्त शाम को 06 बजकर 27 मिनट से 08 बजकर 53 मिनट तक है।  

    (Pic Credit-AI)

    यह भी पढ़ें: Pradosh Vrat 2025: प्रदोष व्रत पर करें शिव जी के इन मंत्रों का जाप, सभी कामों में मिलेगी सफलता

    प्रदोष व्रत 2025 डेट और शुभ मुहूर्त (Pradosh Vrat 2025 Date and Shubh Muhurat)

    वैदिक पंचांग के अनुसार, चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 27 मार्च को देर रात को 01 बजकर 42 मिनट से होगी। वहीं, तिथि 27 मार्च को रात 11 बजकर 03 मिनट पर समाप्त हो रही है। इस प्रकार 27 मार्च को प्रदोष व्रत किया जाएगा। इस दिन गुरुवार पड़ रहा है, तो इस वजह से इसे गुरु प्रदोष व्रत के नाम से जाना जाएगा। इस दिन भगवान शिव की पूजा करने का शुभ मुहूर्त शाम को 06 बजकर 36 मिनट से 08 बजकर 56 मिनट तक है।

    खबरें और भी

    प्रदोष व्रत के दिन इन बातों का रखें ध्यान

    • प्रदोष व्रत के दिन किसी के बारे में गलत न सोचें और न ही किसी से वाद-विवाद करें।
    • सात्विक भोजन का सेवन करें।
    • विधिपूर्वक व्रत के नियम का पालन करें।
    • अन्न और धन का दान करें।  
    • विशेष चीजों के द्वारा शिवलिंग का अभिषेक करें।  

    यह भी पढ़ें:  Pradosh Vrat 2025 Date: कब है मार्च माह का पहला प्रदोष व्रत? नोट करें शुभ मुहूर्त एवं योग

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।