Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Pran Pratishtha: रामायण की इन चौपाइयों का आज करें पाठ, दूर होंगे जीवन के सभी संकट

    By Vaishnavi DwivediEdited By: Vaishnavi Dwivedi
    Updated: Mon, 22 Jan 2024 11:07 AM (IST)

    Pran Pratishtha अयोध्या में आज राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस पल का साक्षी बनने की ख्वाहिश हर किसी के मन में है लेकिन सभ ...और पढ़ें

    Pran Pratishtha: रामायण की इन चौपाइयों का करें पाठ
    Pran Pratishtha: रामायण की इन चौपाइयों का करें पाठ

    HighLights

    1. आज देश भर के लिए गौरवान्वित करने वाला दिन है।
    2. अयोध्या में आज राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया जा रहा है।
    3. भगवान राम के भव्य समारोह को लेकर सभी उत्साहित हैं।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली।Pran Pratishtha: आज देश भर के लिए गौरवान्वित करने वाला दिन है, जिस पल का लोगों को लंबे समय से इंतजार था, आखिरकार वो शुभ समय आ ही गया। अयोध्या में आज राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस पल का साक्षी बनने की ख्वाहिश हर किसी के मन में है, लेकिन सभी का वहां पहुंचना मुश्किल है। ऐसे में जो लोग प्राण प्रतिष्ठा समारोह में नहीं पहुंच पाए हैं, उन्हें घर पर ही प्रभु श्री राम की विशेष पूजा करनी चाहिए।

    इसके अलावा प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान रामायण या फिर उनकी चौपाइयों का पाठ करना बेहद कल्याणकारी होगा। तो आइए उन चौपाइयों के बारे में जानते हैं, जिनके पाठ से शुभ फलों की प्राप्ति होगी।

    यह भी पढ़ें: Ram Mandir Pran Pratishtha: क्यों की जाती है मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा? जानें इसका रहस्य

    रामायण की इन चौपाइयों का करें पाठ

    ''जे सकाम नर सुनहिं जे गवहिं।

    सुख सम्पत्ति नानाविधि पावहिं''।।

    धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अगर इस चौपाई का आज पाठ किया जाए, तो जातक को सुख-शांति की प्राप्ति होती है। साथ ही घर में कभी आर्थिक मुश्किलें नहीं आती हैं। इसलिए भक्तिभाव के साथ इसका पाठ जरूर करें।

    ''गई बहारे गरीब नेवाजू।

    सरल सबल साहिब रघुराजू''।।

    इस चौपाई को लेकर ऐसा कहा जाता है कि जो साधक नियमित रूप से इसका पाठ करते हैं, उनकी खोई हुई चीजें वापस मिल जाती हैं। साथ ही जीवन के सभी दुखों का नाश होता है।

    ''भव भेषज रघुनाथ जसु सुनहि जे नर अरू नारि।

    तिन्ह कर सकल मनोरथ सिद्ध करहि त्रिसरारी''।।

    शास्त्रों के अनुसार, इस चौपाई का पाठ बेहद कल्याणकारी माना गया है। ऐसा कहा जाता है कि इसका नियमित रूप से पाठ करने से मनचाहा वरदान मिलता है। ऐसे में इस पवित्र चौपाई का पाठ जरूर करें।

    यह भी पढ़ें: Ramlala Pran Pratishtha: प्राण प्रतिष्ठा से पहले भगवान श्रीराम की मूर्ति की आंखों पर पट्टी क्यों बांधी गई?

    डिसक्लेमर-'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'