Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सड़क दुर्घटना से बचाएगा प्रेमानंद महाराज का यह अचूक मंत्र, घर से निकलने से पहले बस 11 बार करें जाप

    Updated: Thu, 25 Jun 2026 07:00 PM (IST)

    प्रेमानंद महाराज ने सड़क दुर्घटनाओं से बचने के लिए एक विशेष मंत्र का जाप करने की सलाह दी है। ...और पढ़ें

    दुर्घटना से बचने के लिए प्रेमानंद महाराज ने बताया खास मंत्र

    दुर्घटना से बचने के लिए प्रेमानंद महाराज ने बताया खास मंत्र

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। प्रेमानंद महाराज जी अपने प्रवचनों के जरिए भक्तों को उचित और सदाचार का रास्ता दिखाते हैं। प्रेमानंद महाराज जी अपने सत्संग के माध्यम से भक्तों मार्गदर्शन तो करते ही हैं, इसके अलावा दैनिक जीवन से भी जुड़े नियम बताते हैं। सोशल मीडिया पर प्रेमानंद महाराज के कई वीडियो वायरल होते रहते हैं।

    इन दिनों महाराज जी का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे सड़क दुर्घटना से बचने के लिए एक विशेष मंत्र का जाप करने की सलाह देते नजर आ रहे हैं।

    दुर्घटना से बचने के लिए प्रेमानंद महाराज ने बताया खास मंत्र

    प्रेमानंद महाराज जी कहते हैं कि, अगर आप कुशल मंगल रहना चाहते हैं तो कुछ नियमों को जीवन में आत्मसात (अपना) कर लीजिए। इन नियमों में एक मंत्र जो बेहद शक्तिशाली है। महाराज जी कहते हैं कि, इस मंत्र का जाप करने से कभी भी आपका एक्सीडेंट नहीं हो सकता है। कभी आप दुर्घटना का शिकार नहीं होंगे और अगर हुए भी तो सुरक्षित बाहर निकलकर आ जाएंगे।

    उन्होंने कहा कि, इस खास मंत्र का जाप दिन में केवल 11 बार सच्चे मन से करना है। चाहे बाहर जाने की कितनी ही जल्दी क्यों न हो, लेकिन बाहर कदम रखने से पहले कम से कम 11 बार मंत्र का जाप करो। मंत्र है-

    ॐ कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने। प्रणतः क्लेशनाशाय गोविंदाय नमो नमः॥

    अर्थात्- हे भगवान कृष्ण, हमारे क्लेश का नाश करने वाले जिनको याद करने मात्र से ही दुखों से मुक्ति मिलती है और विघ्न बाधा का नाश हो जाा है। श्री कृष्ण वासुदेव हरि परमात्मा गोविंद के प्रति बार बार नमस्कार है।

    खबरें और भी

    मंत्र जादू की तरह काम नहीं करता

    प्रेमानंद महाराज द्वारा बताया गया यह मंत्र श्रीमद भगवद्गीता में देखने को मिलता है। जिसमें भगवान कृष्ण को परमेश्वर के रूप याद किया गया है। इस मंत्र के जाप से कृष्ण खुद उन लोगों के कष्टों को हर लेते हैं जो उनकी शरण में आकर प्रार्थना करते हैं। इस बात को हमेशा याद रखना चाहिए कष्ट को जादू की तरह पलभर में दूर नहीं होगा, लेकिन मन और मस्तिष्क शांत हो जाता है।

    यह भी पढ़ें- संगति सिर्फ इंसानों की नहीं, बुरे विचारों की भी होती है; रामचरितमानस की ये सीख बदल देगी आपका जीवन

    यह भी पढ़ें- हद से ज्यादा सोना और गुस्सा करना: जानिए कैसे ये 6 आदतें इंसान को अंदर से खोखला कर देती हैं?

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।