Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Purnima Date List 2026: नए साल में कब-कब मनाई जाएगी पूर्णिमा, अभी नोट करें जनवरी से लेकर दिसंबर की तिथि

    Updated: Sat, 20 Dec 2025 07:30 PM (GMT+05:30)

    हर महीने में पूर्णिमा का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना विधिपूर्वक करने का विधान है। साथ ही पवित्र नदी में स ...और पढ़ें

    Purnima 2026 Calendar: पूर्णिमा तिथि का संपूर्ण कैलेंडर

    Purnima 2026 Calendar: पूर्णिमा तिथि का संपूर्ण कैलेंडर 

    HighLights

    1. पूर्णिमा का विशेष महत्व है

    2. इस दिन दान करना चाहिए

    3. यह तिथि पूजा-पाठ के लिए श्रेष्ठ मानी जाती है

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। पूर्णिमा तिथि जगत के पालनहार भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी को समर्पित है। इस दिन पूजा-अर्चना और विशेष चीजों का दान करने का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, पूर्णिमा (Purnima 2026 Calendar) तिथि पर श्रीहरि के संग देवी लक्ष्मी की साधना करने से अन्न-धन के भंडार भरे रहते हैं। साथ ही जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। अब कुछ ही दिनों में नए साल की शुरुआत होने जा रही है, तो ऐसे में चलिए जानते हैं कि वर्ष 2026 का पूर्णिमा (Full moon dates 2026) तिथि का कैलेंडर।

    पूर्णिमा 2026 डेट पूर्णिमा का नाम
    3 जनवरी 2026 पौष पूर्णिमा
    1 फरवरी 2026  माघ पूर्णिमा व्रत
    3 मार्च 2026

    फाल्गुन पूर्णिमा

    1 अप्रैल 2026 चैत्र पूर्णिमा 
    1 मई 2026  वैशाख पूर्णिमा 
    31 मई 2026 ज्येष्ठ अधिक पूर्णिमा
    29 जून 2026 

    ज्येष्ठ पूर्णिमा

    29 जुलाई 2026  आषाढ़ पूर्णिमा 
    27 अगस्त 2026 श्रावण पूर्णिमा 
    26 सितंबर 2026  भाद्रपद पूर्णिमा 
    25 अक्टूबर 2026 आश्विन पूर्णिमा
    24 नवम्बर 2026 कार्तिक पूर्णिमा
    23 दिसंबर 2026 मार्गशीर्ष पूर्णिमा

    पूर्णिमा का धार्मिक महत्व (Purnima Significance)

    सनातन धर्म में पूर्णिमा तिथि को भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए शुभ मानी जाती है। इस दिन अन्न-धन समेत आदि चीजों का दान करना चाहिए। धार्मिक मान्यता के अनुसार, पूर्णिमा तिथि पर पवित्र नदी में स्नान करने से साधक को सभी पापों से छुटकारा मिलता है और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। साथ ही शुभ फल की प्राप्ति होती है। इस दिन चंद्रमा अपनी पूर्ण कला में होता है। ऐसे में चंद्र देव की पूजा करने से तनाव की समस्या दूर होती है। साथ ही सभी दुख दूर होते हैं।

    lord vishnu  (19)

    पूर्णिमा के दिन जरूर करें ये उपाय

    अगर आप परिवार में लड़ाई-झगड़े की समस्या का सामना कर रहे हैं, तो पूर्णिमा के दिन सुबह स्नान करने के बाद भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करें। प्रभु से घर और परिवार में सुख-शांति की कामना करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। साथ ही जीवन में खुशहाल रहता है।

    करें इन चीजों का दान

    सनातन धर्म में पूर्णिमा के दिन दान करने का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, पूर्णिमा के दिन गरीब लोगों में अन्न-धन समेत आदि चीजों का दान करने से जीवन में कोई कमी नहीं होती है। साथ ही धन लाभ के योग बनते हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Ekadashi Date List 2026: नए साल में कब-कब है एकादशी? नोट करें जनवरी से लेकर दिसंबर की तिथि

    यह भी पढ़ें- Amavasya 2026: अगले साल पड़ रही 12 अमावस्या तिथियां, सबसे खास सोमवती अमावस्या कब?

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।