Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Putrada Ekadashi 2025 Wishes: इन भक्ति भरे संदेशों से अपने प्रियजनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Fri, 10 Jan 2025 09:10 AM (IST)

    पौष माह के शुक्ल पक्ष की पुत्रदा एकादशी (Putrada Ekadashi 2025 Wishes) तिथि पर कई मंगलकारी योग बन रहे हैं। इन योग में लक्ष्मी नारायण जी की पूजा करने स ...और पढ़ें

    Putrada Ekadashi 2025 Wishes: पुत्रदा एकादशी का धार्मिक महत्व
    Putrada Ekadashi 2025 Wishes: पुत्रदा एकादशी का धार्मिक महत्व

    HighLights

    1. सनातन धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व है।
    2. यह पर्व कृष्ण और शुक्ल पक्ष में मनाया जाता है।
    3. इस दिन लक्ष्मी नारायण जी की पूजा की जाती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, आज पौष पुत्रदा एकादशी है। यह पर्व हर साल पौष माह में शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मनाया जाता है। इस शुभ अवसर पर लक्ष्मी नारायण जी की भक्ति भाव से पूजा की जा रही है। साथ ही साधक एकादशी (Putrada Ekadashi 2025 Greetings) का व्रत रख रहे हैं। मंदिरों में लक्ष्मी नारायण जी की पूजा की जा रही है।

    धार्मिक मत है कि पौष पुत्रदा एकादशी (Putrada Ekadashi 2025 Whatsapp Gifs) पर लक्ष्मी नारायण जी की पूजा करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। साथ ही जीवन में खुशियों का आगमन होता है। पौष पुत्रदा एकादशी के मौके पर लोग अपने दोस्तों एवं रिश्तेदारों को संचार के सभी माध्यमों से शुभकामनाएं (Putrada Ekadashi 2025 Wishes) दे रहे हैं। आप भी अपने प्रियजनों को इन भक्तिमय संदेशों के जरिए पौष पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं दे सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: इन मंगलकारी योग में मनाई जाएगी पौष पुत्रदा एकादशी, मिलेगा दोगुना फल

    1. कोई दौलत का दीवाना,

    कोई शोहरत का दीवाना,

    शीशे सा मेरा दिल,

    मैं तो अपने नारायण का दीवाना।

    पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं!

    2. भगवान विष्णु की बनी रहे आप पर छाया,

    पलट दे जो आपकी किस्मत की काया

    मिले आपको वो सब इस जिंदगी में,

    जो कभी किसी ने भी नहीं है पाया।

    पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं!

    3. ताल बजे, मृदंग बजे,

    बजे हरि की वीणा।

    पौष पुत्रदा एकादशी पर,

    आप सभी को ढ़ेर सारी शुभकामना।।

    4. यदा यदा हि धर्मस्य ग्लानिर्भवति भारत।

    अभ्युत्थानमधर्मस्य तदात्मानं सृजाम्यहम्‌॥

    पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं!

    5. विष्णु जिनका नाम है,

    बैकुंठ जिनका धाम है,

    जगत के उस पालनहार को,

    मेरा शत-शत प्रणाम है।

    6. शान्ताकारं भुजगशयनं पद्नानाभं सुरेशं।

    विश्वधारं गगनसद्शं मेघवर्णं शुभाड्गमं।

    लक्ष्मीकांत कमलनयनं योगिभिर्ध्यानगम्यं।

    वंदे विष्णु भवभयहरं सर्वलोकैकनाथम्।

    पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं!

    7. ॐ जय जगदीश हरे, स्वामी जय जगदीश हरे।

    आपके सभी संकट भगवान विष्णु क्षण में दूर करें॥

    पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं!

    8. विष्णु की माया बन जाऊं,

    कलयुग की अनुपम कहानी बन जाऊं,

    मेरे भगवन की कृपा हो जाए तो

    मैं भी धनुर्धर अर्जुन बन जाऊं।।

    पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं!

    9. हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे।

    हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे।।

    पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं!

    10. श्रीहरि की ज्योति से नूर मिलता है,

    सबके दिलों को सुरूर मिलता है

    जो भी जाता है नारायण के द्वार,

    कुछ न कुछ जरूर मिलता है।

    पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं!

    यह भी पढ़ें: संतान प्राप्ति के लिए पौष पुत्रदा एकादशी पर करें गोपाल स्तोत्र का पाठ

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।