Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sawan 2025 festival list: कब है पुत्रदा एकादशी और रक्षाबंधन? पढ़ें सावन माह के व्रत-त्योहार

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Wed, 02 Jul 2025 08:00 PM (IST)

    सनातन धर्म में सावन महीने (Sawan 2025) का खास महत्व है। इस महीने में रोजाना भगवान शिव की भक्ति की जाती है। साथ ही सावन सोमवार पर व्रत रखा जाता है। इस ...और पढ़ें

    Sawan 2025 festival list: पुत्रदा एकादशी का धार्मिक महत्व
    Sawan 2025 festival list: पुत्रदा एकादशी का धार्मिक महत्व

    HighLights

    1. सावन महीने में पुत्रदा एकादशी मनाई जाती है।
    2. भगवान शिव की पूजा से दुखों का नाश होता है।
    3. सावन महीने में भगवान शिव की पूजा की जाती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सावन महीने की शुरुआत होने वाली है। यह महीना देवों के देव महादेव को समर्पित होता है। इस महीने में कई प्रमुख व्रत-त्योहार मनाए जाते हैं। इनमें हरियाली अमावस्या, सावन सोमावार, हरियाली तीज, सावन शिवरात्रि, सावन प्रदोष व्रत, नाग पंचमी और रक्षाबंधन प्रमुख हैं।

    इसके अलावा, सावन महीने में पुत्रदा और कामिका एकादशी, प्रदोष व्रत, कालाष्टमी समेत कई प्रमुख व्रत त्योहार मनाए जाएंगे। आइए, सावन महीने में पड़ने वाले सभी व्रत और त्योहारों के बारे में जानते हैं-

    यह भी पढ़ें: सावन में इन चीजों का करें दान, जीवन में आएगी खुशहाली और चमक जाएगा करियर

    व्रत-त्योहार सूची (Sawan 2025 festival list)

    • 11 जुलाई को सावन महीने की शुरुआत होगी। यह महीना देवों के देव महादेव को समर्पित होता है।
    • 14 जुलाई को सावन माह का पहला सोमवार और संकष्टी चतुर्थी है। 
    • 15 जुलाई को मंगला गौरी व्रत है। इस शुभ अवसर पर देवी मां पार्वती की पूजा की जाती  है। 
    • 16 जुलाई को कर्क संक्रांति है। इस दिन सूर्य देव राशि परिवर्तन करेंगे। 
    • 17 जुलाई को कालाष्टमी और मासिक कृष्ण जन्माष्टमी है।
    • 20 जुलाई को मासिक कार्तिगाई है।
    • 21 जुलाई को कामिका एकादशी और सावन माह का दूसरा सोमवार है। इस दिन भगवान शिव की पूजा की जाएगी। साथ ही सावन सोमवार का व्रत रखा जाएगा। 
    • 22 जुलाई को सावन माह का दूसरा मंगला गौरी व्रत और भौम प्रदोष व्रत है।
    • 23 जुलाई को सावन शिवरात्रि है।
    • 24 जुलाई को हरियाली और सावन अमावस्या है। इस दिन भगवान शिव की पूजा की जाएगी। साथ ही पितरों का तर्पण एवं पिंडदान किया जाएगा। 
    • 27 जुलाई को हरियाली तीज है।
    • 28 जुलाई को सावन माह का सोमवार व्रत और विनायक चतुर्थी है।
    • 29 जुलाई को नाग पंचमी और मंगला गौरी व्रत है।
    • 01 अगस्त को मासिक दुर्गा अष्टमी है।
    • 04 अगस्त को सावन माह का अंतिम सोमवार है।
    • 05 अगस्त को सावन माह का अंतिम मंगला गौरी व्रत है।
    • 05 अगस्त को पुत्रदा एकादशी (Putrada Ekadashi date) है। यह पर्व भगवान विष्णु को समर्पित माना जाता है। 
    • 06 अगस्त को सावन माह का अंतिम प्रदोष व्रत है।
    • 08 अगस्त को सावन माह का वरलक्ष्मी व्रत है।
    • 09 अगस्त को सावन पूर्णिमा है। इस दिन राखी का त्योहार मनाया जाएगा।

    यह भी पढ़ें: कब है सावन अमावस्या? एक क्लिक में नोट करें शुभ मुहूर्त और योग

    अस्वीकरण: ''इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है''।