यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Cancer: हर चुनौती से लड़ने से लेकर दोस्तों का साथ देने तक, कर्क राशि वालों में होती हैं ये खास खूबियां
Qualities Of Cancer Zodiac Sign ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कर्क राशि के जातक थोड़े अलग स्वभाव के होते हैं। ये अपनों से अधिक प्यार करते हैं और उनकी रक्ष ...और पढ़ें

नई दिल्ली, Qualities Of Cancer Zodiac Sign: क्या आपको पता है कि हर इंसान के चेहरे पर एक मुखौटा होता है। हालांकि ये मुखौटा किसी व्यक्ति या कैरेक्टर का नहीं होता बल्कि इंसान की कुंडली में उसके लग्न का होता है और यह पूरे व्यक्तित्व में झलकता है। अगर बात करें कर्क लग्न के जातकों की तो ये बहुत संवेदनशील होते हैं, लेकिन वे इसे अपने प्रतीक (केकड़े) की तरह ही अपने कठोर बाहरी हिस्से के नीचे छुपाए रहते हैं। मशहूर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म कू ऐप पर वीएस एस्ट्रोलॉजी हैंडल के जरिये मौजूद ज्योतिषाचार्य डॉ. गौरव गीते के मुताबिक, आपके लग्न की राशि आपको दोस्ताना तो दिखाती है, लेकिन यह हमेशा आपको अपने प्रियजनों को अनदेखे खतरों से बचाने के लिए सतर्क भी रखती है।
लग्न राशि- कर्क
कर्क राशि के जातकों में एक उच्च विकसित मनोभाव वाली प्रकृति होती है। कर्क राशि का स्वामी चंद्रमा है, जो जातक को अंतर्ज्ञान और संवेदनशीलता के जरिये जीवन की समझ देता है, जो उन्हें आसानी से सभी परिस्थितियों में सामंजस्य बनाने में मदद करता है। कर्क राशि के लोग ज्यादा चिंता करने वाले होते है और इन्हें दूसरों के मुकाबले गुस्सा भी कम ही आता है। वे अपनी भावनाओं में डूबे होते हैं।
कर्क लग्न के लोगों के लिए सामाजिक
होना कभी कोई समस्या नहीं होती। वे ऐसे मददगार होते हैं, जो परेशानी में घिरे अपने दोस्तों के लिए निस्वार्थ रूप से हर संभव मदद करने के लिए तैयार रहते हैं। लेकिन कर्क लग्न के अधिकांश करीबी लोग इस स्वभाव की सराहना नहीं करते हैं। इस वजह से, वे लगातार पहचान और भावनात्मक समर्थन की खोज में रहते हैं
वे जीवन में किसी भी चीज़ से ज्यादा अपनाने और प्यार महसूस करने की जरूरत को महत्व देते हैं। उन्हें सहज, खुश, सुरक्षित महसूस करने के लिए इसकी जरूरत होती है और इसलिए वह अपने घर पर सबसे बेहतर महसूस करते हैं। उन्हें विलासिता की बजाय आराम पसंद है, इसलिए वह एक ऐसी जगह चाहते हैं जिसे खासकर जब वे असुरक्षित या खतरा महसूस कर रहे हों, तो अपना कह सकें।
शारीरिक बनावट
कर्क लग्न के व्यक्ति का ऊपरी शरीर भारी और मांसल होगा। उनकी चौड़ी छाती, चौड़ा माथा, लकते हुए गाल वाला पूरा चेहरा होगी। बढ़ती उम्र के साथ उनकी डबल चिन हो सकती है। इनके हाथ-पैर तुलनात्मक रूप से छोटे होते हैं और इनकी चाल हाथी की चाल की तरह खुद में मस्त और शांत होती है। मानसिक गुण ये व्यक्ति परिवर्तनशील, गतिमान, विवेकपूर्ण, सहानुभूतिपूर्ण, कल्पनाशील और रोमांचक होंगे। ये महत्वाकांक्षी और सार्वजनिक जीवन के प्रति झुकाव रखने वाले होंगे। इनका स्वभाव घुमक्कड़ हो सकता है।
विशेष लक्षण
ये दयालु और आकर्षक, मिलनसार स्वभाव और उदार चरित्र के व्यक्ति होंगे इनकी सामाजिक प्रतिष्ठा होगी और कलात्मक क्षेत्र में कुछ सफलता मिल सकती है। इनके अनेक मित्र होंगे। ये भोग-विलास में रुचि रखने वाले तथा व्यक्तिगत साज-सज्जा में विशेष दिलचस्पी रखने वाले होंगे। करियर और भविष्य इस लग्न के व्यक्ति के पास एक अच्छी कल्पना और तेज बुद्धि होगी। ये घूमने फिरने के शौकीन और विद्या प्रेमी होंगे।
ये वाक्पटु होंगे और कलम के इस्तेमाल से जीविकोपार्जन करेंगे। यानी ये एक संवाददाता, योगदानकर्ता लेखक हो सकते हैं। इनकी जुबान को लेकर लोगों में मिली-जुली भावनाएं हो सकती है। इनकी लेखनी से भी ये विवादित हो सकते हैं। इनको रोमांस, यात्रा और रोमांच से प्यार है।भौगोलिक रहस्यों और प्राचीन मूल के रहस्यवादी साहित्य में इनकी विशेष रुचि होगी।इनको इनको सार्वजनिक पहचान और काफी लोकप्रियता हासिल होगीइनके पास विदेश यात्राओं से धन और दूर-दराज लोगों से लाभ होगा। ये विदेश व्यापार में मूल्यवान और कीमती चीजों का व्यापार करके धन अर्जित कर सकते हैं।
Pic Credit- Freepik
डिसक्लेमर
'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'