Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Raksha Bandhan 2023: रक्षाबंधन पर बहन को दे सकते हैं ये शुभ तोहफे, जानें कौन-से उपहार माने गए हैं अशुभ

    By Suman SainiEdited By: Suman Saini
    Updated: Tue, 22 Aug 2023 11:17 AM (GMT+05:30)

    Raksha Bandhan 2023 रक्षाबंधन के दिन बहन अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती हैं और उनके सफल जीवन की कामना करती हैं। वहीं भाई उनकी रक्षा का वचन देत ...और पढ़ें

    Raksha Bandhan 2023 रक्षाबंधन पर बहन को कौन-सा तोहफा देना माना जाता है शुभ।
    Raksha Bandhan 2023 रक्षाबंधन पर बहन को कौन-सा तोहफा देना माना जाता है शुभ।

    HighLights

    1. हिंदू धर्म में रक्षाबंधन का पर्व विशेष महत्व रखता है।
    2. इस पर्व को भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक माना जाता है।
    3. रक्षाबंधन पर बहन का कौन-सा उपहार देना है शुभ।

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Raksha Bandhan gift: रक्षाबंधन का पर्व प्रतिवर्ष सावन मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। हिंदू धर्म में यह पर्व भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक माना जाता है। इस विशेष दिन पर बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं और भाई उनकी रक्षा का वचन देते हैं। इस वर्ष रक्षाबंधन के दिन पंचक और भद्रा काल का निर्माण हो रहा है। ऐसे में रक्षाबंधन का पर्व दो दिन यानी 30 अगस्त और 31 अगस्त को मनाया जाएगा।

    दे सकते हैं शिक्षा संबंधी चीजें

    रक्षाबंधन के दिन अपनी बहनों को आप अपनी क्षमता अनुसार, पढ़ाई-लिखाई से सम्बंधित चीजें दे सकते हैं जैसे- डायरी, पैन, लैपटॉप,  किताबें आदि। रक्षाबंधन के दिन अपनी बहनों को शिक्षा से संबंधित चीजें देना शुभ माना जाता है।

    शुभ हैं ये चीजें

    ज्यादातर महिलाओं को वस्त्रों और गहनों का बहुत शौक होता है। ऐसे में आप उन्हें उनकी पसंद के वस्त्र या गहने उपहार के रूप में दे सकते हैं। ऐसा करने से माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

    रिश्तों में आएगी मजबूती

    रक्षाबंधन के दिन अपनी बहन को तोहफे में, म्यूजिक सिस्टम या फिर सोने चांदी के सिक्के देना भी शुभ माना जाता है। ये चीजें उपहार में देने से भाई बहन के रिश्ते में मजबूती आती है।

    खबरें और भी

    न दें ऐसे तोहफे

    रक्षाबंधन के दिन यदि आप अपनी बहनों को वस्त्र उपहार के रूप में दे रहे हैं तो भूलकर भी इस दिन काले और नीले रंग के कपड़े नहीं देने चाहिए। इसके अलावा चप्पल या सेंडल भी उपहार के रूप में देना शुभ नहीं माना जाता। बहन को तोहफे में नुकीली और धारदार चीजें नहीं देना चाहिए। क्योंकि ऐसा उपहार शुभ नहीं माना गया। ऐसा माना जाता है कि आईना, फोटो फ्रेम या रुमाल आदि तोहफे के रूप में देने से भाई-बहन के रिश्ते में दूरी आ सकती है।

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'