यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Raksha Bandhan 2025: इस रक्षाबंधन राशि अनुसार बांधे भाई की कलाई पर राखी, उज्ज्वल होगा भविष्य
इस बार रक्षाबंधन का पर्व (Raksha Bandhan 2025) शनिवार 09 अगस्त को मनाया जा रहा है। इस त्योहार को भाई-बहन के प्रेम के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। ...और पढ़ें

HighLights
- सावन पूर्णिमा पर मनाया जाता है रक्षाबंधन का पर्व।
- भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक है रक्षाबंधन का त्योहार।
- बहनें भाई की मंगल कामना के लिए बांधती हैं राखी।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। रक्षाबंधन हिंदू धर्म के मुख्य त्योहारों में से एक है, जो हर साल सावन पूर्णिमा पर मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई में राखी बांधती हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करती हैं। बदले में भाई अपनी बहनों को रक्षा का वचन देते हैं। ऐसे में आप इस रक्षाबंधन राशि के अनुसार अपने भाई को राखी बांध सकती हैं, जिससे आपको कई लाभ मिल सकते हैं।
राशि अनुसार बांधे राखी (rakhi by zodiac sign)
- मेष राशि - अगर आपके भाई की राशि मेष है, तो रक्षाबंधन पर आप उनको लाल रंग की बांध सकती हैं।
- वृषभ राशि – जिन लोगों वृषभ है, उसे रक्षाबंधन के दिन गुलाबी रंग की राखी बंधवानी चाहिए।
- मिथुन राशि – रक्षाबंधन पर मिथुन राशि वाले लोगों को हरे रंग की राखी बांधना शुभ होता है।
- कर्क राशि – अगर आपके भाई की राशि कर्क है, तो आप उन्हें सफेद रंग की राखी बांध सकती हैं।
- सिंह राशि – रक्षाबंधन पर सिंह राशि वाले भाई की कलाई पर नारंगी रंग की राखी बांधना शुभ होता है।
- कन्या राशि – जिन लोगों के भाई की राशि कन्या है, उन्हें हरे रंग की राखी बंधवानी चाहिए।
- तुला राशि – तुला राशि वाले लोगों को रक्षाबंधन पर गुलाबी रंग की राखी बंधवानी चाहिए।
- वृश्चिक राशि - वृश्चिक राशि वालों को रक्षाबंधन पर लाल रंग की राखी बांधना शुभ माना गया है।
(1).jpg)
(Picture Credit: Freepik)
यह भी पढ़ें- Raksha Bandhan 2025: रक्षाबंधन पर इन मंत्रों का करें जाप, सभी ग्रहों का परेशानियां हो जाएंगी दूर
- धनु राशि – अगर आपके भाई की राशि धनु है, तो ऐसे में आपको उन्हें पीली रंग की राखी बांधनी चाहिए।
- मकर राशि – रक्षाबंधन पर जिन लोगों के भाई की राशि मकर है, वह अपने भाई को नीले रंग की राखी बांध सकती हैं।
- कुंभ राशि – रक्षाबंधन (Raksha Bandhan 2025) पर आप अपने कुंभ राशि वाले भाई को गहरे नीले रंग की राखी बांध सकती हैं।
- मीन राशि – जिन लोगों के भाई की राशि मीन है, वह अपने भाई को पीले रंग की राखी बांध सकती हैं।
यह भी पढ़ें - Masik Shivratri 2025: अगस्त महीने में कब है मासिक शिवरात्रि? यहां पता करें शुभ मुहूर्त एवं योग
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।