विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रक्षाबंधन पर भाई को तिलक लगाते समय जरूर मिलाएं ये चीजें, सुख-समृद्धि के साथ बढ़ेगा आपसी प्रेम

Updated: Thu, 20 Aug 2026 04:41 PM (IST)

रक्षाबंधन पर भाई को तिलक लगाते समय कुछ विशेष चीजें मिलाने से सुख-समृद्धि और आपसी प्रेम बढ़ता है।

भाई के तिलक में मिलाएं ये खास चीजें सुख समृद्धि और प्रेम बढ़ाएं (Picture Credit: AI Generated)

भाई के तिलक में मिलाएं ये खास चीजें सुख समृद्धि और प्रेम बढ़ाएं (Picture Credit: AI Generated)

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। रक्षाबंधन का पर्व भाई और बहनों के बीच अटूट प्रेम का संदेश देता है। इस दिन बहनें पूरे विधि-विधान के साथ भाई की कलाई में राखी बांधती हैं और अपनी सुरक्षा का आशीर्वाद लेती हैं।

इस दिन राखी बांधने के साथ भाई के माथे पर तिलक लगाने की परंपरा भी सदियों से चली आ रही है। ऐसा कहा जाता है कि जब बहन अपने भाई के माथे पर प्रेम से तिलक लगाती है तो यह उनके लिए एक जीत का प्रतीक माना जाता है।

रक्षाबंधन सनातन धर्म के मुख्य पर्वों में से एक है और इसे सदियों से पूरी श्रद्धा के साथ मनाया जाता आ रहा है। ज्योतिष की मानें तो, जब किसी भी व्यक्ति के माथे पर किसी भी शुभ चीज से तिलक लगाया जाता है तो यह शरीर के सातों चक्रों को मजबूत करता है। आइए आपको बताते हैं कि रक्षाबंधन के दिन आपको भाई के तिलक में कौन सी चीजें मिलानी चाहिए, जिससे आपसी प्रेम का बंधन अटूट हो जाए।

कुमकुम का तिलक लगाएं

कुमकुम का रंग लाल होता है जो मंगल से संबंधित माना जाता है। यदि आप भाई को तिलक लगाते समय उसमें एक चुटकी कुमकुम मिला लेंगी तो उसे ऊर्जा और शक्ति का आशीर्वाद मिलेगा।

तिलक में मिलाएं अक्षत

अक्षत यानी कि अखंडित चावल, इनका इस्तेमाल किसी भी पूजा-पाठ में किया जाता है। यदि आप भाई को तिलक लगाते समय उसमें अक्षत मिलाती हैं तो ये प्रेम को आकर्षित कार्तिक है। इसका संबंध शुक्र ग्रह से माना जाता है, इसलिए अक्षत माथे पर लगाने से भाई को समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है।

तिलक में मिलाएं हल्दी

जब आप रक्षाबंधन के दिन भाई के माथे पर तिलक लगते समय एक चुटकी हल्दी मिला दें तो ये भाई के जीवन में खुशहाली का आशीर्वाद देगा। हल्दी का तिलक लगाने से कुंडली में बृहस्पति की स्थिति भी मजबूत होती है।

सिंदूर का तिलक लगाएं

यदि आप रक्षाबंधन में राखी बांधने के साथ भाई के माथे पर तिलक लगाते समय उसमें एक चुटकी सिंदूर मिलाएंगी तो भाई के जीवन में गणपति की कृपा बनी रहेगी। इससे आपसी प्रेम भी बढ़ता है और जीवन में सौभाग्य आता है।

केसर का तिलक

रक्षाबंधन पर भाई को राखी बांधने के साथ केसर का तिलक लगाने से उसके जीवन में हकभी धन की कमी नहीं होती है और ये उसे ऊर्जावान भी बनाता है।

अगर आप रक्षाबंधन के दिन भाई के माथे पर तिलक लगाते समय यहां बताई चीजों को मिलाएंगी तो यह प्रेम के साथ समृद्धि को आकर्षित करने का एक माध्यम है।

यह भी पढ़ें- राखी 2026: 27 या 28 अगस्त, कब मनाया जाएगा रक्षाबंधन? चंद्र ग्रहण और भद्रा ने बढ़ाया कन्फ्यूजन

यह भी पढ़ें- रक्षाबंधन पर मंडराया चंद्र ग्रहण का साया, क्या भारत में दिखाई देगा या नहीं? यहां पढ़ें सही जानकारी

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।