Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ram Mandir: राम मंदिर में इस दिन होगी राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा, जानिए पूरी अपडेट

    Updated: Sat, 24 May 2025 02:03 PM (GMT+05:30)

    अयोध्या में राम मंदिर (Ram Mandir) का निर्माण लगभग पूरा हो गया है। 22 जनवरी 2024 को रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद अब मंदिर के प्रथम तल पर राम दरबार ...और पढ़ें

    Ram Mandir: राम दरबार की प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम।
    Ram Mandir: राम दरबार की प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम।

    HighLights

    1. राम मंदिर का निर्माण कार्य अयोध्या में लगभग पूरा होने ही वाला है।
    2. जल्द राम दरबार की प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी।
    3. इस भव्य आयोजन की तैयारी जोरों-शोरों से चल रही है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। राम मंदिर का निर्माण कार्य अयोध्या में लगभग पूरा होने ही वाला है। बीते साल 22 जनवरी, 2024 को रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की गई थी। अब मंदिर (Ayodhya Ram Temple) के प्रथम तल पर 'राम दरबार' की स्थापना और प्राण-प्रतिष्ठा की तैयारी चल रही है। इस भव्य आयोजन की तैयारी जोरों-शोरों से चल रही है। इसके बाद ही भक्त भगवान राम के दिव्य स्वरूप का दर्शन कर पाएंगे, तो आइए इससे जुड़ी पूरी अपडेट इस आर्टिकल में जानते हैं।

    राम दरबार की प्राण-प्रतिष्ठा

    जानकारी के लिए बता दें कि 3 जून से राम मंदिर परिसर में प्राण-प्रतिष्ठा (Ram Temple Ram Darbar) का भव्य आयोजन शुरू किया जाएगा। वहीं, 5 जून को यह संपन्न हो जाएगा। हालांकि दर्शन को लेकर निर्णय राम मंदिर ट्रस्ट कार्यक्रम के संपन्न होने के बाद ही लेगा।

    प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान

    इस दिव्य अनुष्ठान में 101 वैदिक आचार्य और 14 यजमान शामिल होंगे, जो शास्त्रों के अनुसार सभी धार्मिक कार्यों संपन्न करेंगे। इस दौरान किसी भी VIP मेहमान को आमंत्रित नहीं किया जाएगा, जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि यह आयोजन पूरी तरह से आध्यात्मिक और पारंपरिक नियमों के साथ पूरा हो।

    भक्तों के लिए दर्शन की सुविधा

    ऐसा कहा जा रहा है कि दर्शन के लिए ट्रस्ट ''पहले आओ, पहले पाओ'' नियम के तहत पास जारी करने का फैसला ले सकती है। यह व्यवस्था भक्तों की भारी भीड़ को कंट्रोल करने और सभी को दर्शन का लाभ लेने के लिए की जा रही है। ताकि दर्शन शांतिपूर्ण किया जा सके।

    खबरें और भी

    मंदिर को लेकर अन्य जानकारी

    राम मंदिर का प्रथम और द्वितीय तल का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है, और मंदिर का शिखर भी दिव्य और भव्य बनाया गया है। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अनुसार, प्रमुख मंदिर का निर्माण कार्य जल्द ही पूरा हो जाएगा। दिसंबर 2025 तक, श्रीरामजन्मभूमि परिसर में निर्माणाधीन सभी प्रमुख कार्य पूर्ण होने की उम्मीद है।

    यह आयोजन अयोध्या के इतिहास में एक और स्वर्णिम अध्याय जोड़ेगा, जब भक्त भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी के राजा स्वरूप के दर्शन कर सकेंगे। यह क्षण देश भर के रामभक्तों के लिए बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण है।

    यह भी पढ़ें: Salasar Balaji Temple: इस स्थान पर विराजमान हैं दाढ़ी और मूंछ वाले हनुमान जी, जानें इससे जुड़े रोचक तथ्य

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।