यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ram Mantra: मंगलवार को पूजा के समय राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जप, हर समस्या का होगा समाधान
शास्त्रों में निहित है कि मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा करने से जीवन में व्याप्त सभी प्रकार के दुख और संकट दूर हो जाते हैं। साथ ही मनोवांछित फल की ...और पढ़ें

HighLights
- मंगलवार का दिन भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी को अति प्रिय है।
- इस दिन राम परिवार संग हनुमान जी की पूजा-अर्चना की जाती है।
- हनुमान जी की पूजा करने से जीवन में व्याप्त सभी प्रकार के दुख और संकट दूर हो जाते हैं।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली।Ram Mantra: मंगलवार का दिन भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी को अति प्रिय है। इस दिन राम परिवार संग हनुमान जी की पूजा-अर्चना की जाती है। साथ ही मंगलवार का व्रत रखा जाता है। शास्त्रों में निहित है कि मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा करने से जीवन में व्याप्त सभी प्रकार के दुख और संकट दूर हो जाते हैं। साथ ही मनोवांछित फल की भी प्राप्ति होती है। ज्योतिष सरकारी नौकरी पाने हेतु मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा करने की सलाह देते हैं। अतः बड़ी संख्या में साधक मंगलवार के दिन अपने आराध्य की पूजा करते हैं। अगर आप भी अपने जीवन में व्याप्त सभी संकटों से निजात पाना चाहते हैं, तो मंगलवार के दिन पूजा के समय राशि अनुसार भगवान श्रीराम के नाम का मंत्र जप करें। भगवान श्रीराम के नाम जप से हनुमान जी शीघ्र प्रसन्न होते हैं। उनकी कृपा से सभी बिगड़े काम बन जाते हैं।
यह भी पढ़ें: भूलकर भी न करें ये 6 काम, वरना मां लक्ष्मी हो जाएंगी नाराज
राशि अनुसार मंत्र जप

- मेष राशि के जातक हनुमान जी को प्रसन्न करने हेतु 'ॐ हरये नम:' मंत्र का एक माला जप करें।
- वृषभ राशि के जातक हनुमान जी की कृपा पाने हेतु 'ॐ राघवाया नम:' मंत्र का एक माला जप करें।
- मिथुन राशि के जातक मंगलवार के दिन पूजा करते समय 'ॐ महोदराया नम:' मंत्र का एक माला जप करें।
- कर्क राशि के जातक हनुमान जी का आशीर्वाद पाने हेतु 'ॐ सौम्याय नम:' मंत्र का एक माला जप करें।
- सिंह राशि के जातक भगवान श्रीराम की पूजा के समय 'ॐ महादेवाय नम:' मंत्र का एक माला जप करें।
- कन्या राशि के जातक हनुमान जी की पूजा करते समय 'ॐ वरप्रदाय नम:' मंत्र का एक माला जप करें।
- तुला राशि के जातक भगवान श्रीराम की कृपा पाने हेतु 'ॐ त्रिलोकरक्षकाया नम:' मंत्र का एक माला जप करें।
- वृश्चिक राशि के जातक भगवान राम की पूजा करते समय 'ॐ वेदांतसाराय नमः' मंत्र का एक माला जप करें।
- धनु राशि के जातक मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा के समय 'ॐ कौसलेयाय नमः' मंत्र का जप करें।
- मकर राशि के जातक भगवान राम को प्रसन्न करने हेतु 'ॐ सत्यविक्रमाय नमः' मंत्र का एक माला जप करें।
- कुंभ राशि के जातक मंगलवार के दिन पूजा के समय 'ॐ जनार्दनाय नमः' मंत्र का एक माला जप करें।
- मीन राशि के जातक मंगलवार को हनुमान जी की पूजा करते समय 'ॐ त्रिमुर्तये नमः' मंत्र का एक माला जप करें।
यह भी पढ़ें: नरक का दुख भोगकर धरती पर जन्मे लोगों में पाए जाते हैं ये चार अवगुण
डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'