यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ram Navami 2024: क्या है चैत्र नवरात्र से प्रभु श्रीराम का संबंध? यहां पढ़िए राम नवमी का शुभ मुहूर्त
हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्र और राम नवमी दोनों ही पर्व विशेष महत्व रखते हैं। जहां नवरात्र में आदिशक्ति के नौ रूपों की पूजा करने का विधान है वहीं राम न ...और पढ़ें

HighLights
- चैत्र माह में मनाई जाती है नवरात्र और राम नवमी।
- भगवान विष्णु के मानव अवतार माने जाते हैं प्रभु श्री राम।
- चैत्र नवरात्र में की जाती है देवी के नौ रूपों की पूजा।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Ram Navami 2024 Date: इस साल चैत्र नवरात्र की शुरुआत 09 अप्रैल 2024 से हो रही है। वहीं राम नवमी का पर्व 17 अप्रैल 2024 को मनाया जाएगा। हिंदू धर्म में राम नवमी और नवरात्र दोनों की पर्वों को बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। उल्लेखनीय है कि चैत्र नवरात्र के आखिरी दिन राम नवमी का पर्व मनाया जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि राम नवमी का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।
चैत्र नवरात्र से प्रभु श्रीराम का संबंध
भगवान राम, जो विष्णु जी के सातवें अवतार हैं, उनका जन्म चैत्र माह की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर हुआ था, जो चैत्र माह का आखिरी दिन होता है। भगवान राम के जन्म से पहले भी चैत्र नवरात्र का पर्व मनाया जाता था, जिस दौरान देवी मां की उपासना की जाती थी।
जब भगवान राम का जन्म हुआ तो देवी के साथ-साथ भगवान राम की भी पूजा अर्चना करने का प्रचलन शुरू हुआ। राम नवमी के दिन ही चैत्र नवरात्र का समापन भी किया जाता है। इसलिए राम नवमी और चैत्र नवरात्र दोनों पर्व एक-दूसरे से मुख्य रूप से जुड़े हुए हैं।
WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें
राम नवमी का शुभ मुहूर्त
चैत्र माह की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि 16 अप्रैल को दोपहर 01 बजकर 23 मिनट पर शुरू हो रही है। वहीं इस तिथि का समापन 17 अप्रैल को दोपहर 03 बजकर 14 मिनट पर होगा। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, राम नवमी का पर्व 17 अप्रैल, बुधवार के दिन मनाया जाएगा। इस दौरान पूजा का मुहूर्त कुछ इस प्रकार रहेगा -
खबरें और भी
राम नवमी मध्याह्न मुहूर्त - सुबह 11 बजकर 03 मिनट से दोपहर 01 बजकर 38 मिनट तक
यह भी पढ़ें - Chaitra Navratri 2024: चैत्र नवरात्रि के पांच दिन तक रहेगा खरमास का साया, इन कार्यों पर रहेगी रोक
डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'