Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ram Navami 2024: राम नवमी पर राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जप, पूरी होगी मनचाही मुराद

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Sun, 14 Apr 2024 02:41 PM (IST)

    Ram Navami 2024 इस साल 17 अप्रैल को राम नवमी है। इस दिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का अवतरण हुआ है। अतः हर वर्ष चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी ...और पढ़ें

    Ram Navami 2024: राम नवमी पर राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जप, पूरी होगी मनचाही मुराद
    Ram Navami 2024: राम नवमी पर राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जप, पूरी होगी मनचाही मुराद

    HighLights

    1. हर वर्ष चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को रामनवमी मनाई जाती है।
    2. अतः चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर भगवान श्रीराम का जनमोत्स्व मनाया जाता है।
    3. भगवान श्रीराम की कृपा से साधक के जीवन में व्याप्त सभी दुख, संकट और क्लेश दूर हो जाते हैं।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Ram Navami 2024: हर वर्ष चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को रामनवमी मनाई जाती है। तदनुसार, इस साल 17 अप्रैल को राम नवमी है। इस दिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का अवतरण हुआ है। अतः चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर भगवान श्रीराम का जनमोत्स्व मनाया जाता है। धार्मिक मत है कि भगवान श्रीराम की पूजा करने वाले साधक कर्मवान, शीलवान, गुणवान, क्षमावान, दयावान, धर्मवान और आदर्शवादी होते हैं। भगवान श्रीराम की कृपा से साधक के जीवन में व्याप्त सभी दुख, संकट और क्लेश दूर हो जाते हैं। अगर आप भी मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की कृपा पाना चाहते हैं, तो राम नवमी के दिन विधि-विधान से अपने आराध्य की पूजा करें। साथ ही पूजा के समय राशि अनुसार मंत्र जप करें।

    यह भी पढ़ें: इस दिन से बांके बिहारी जी श्रद्धालुओं को फूलबंगला में देंगे दर्शन, जानें इसकी खासियत

    राशि अनुसार मंत्र जप

    • मेष राशि के जातक राम नवमी पर 'ॐ परमात्मने नम:' मंत्र का एक माला जप करें।
    • वृषभ राशि के जातक भगवान श्रीराम की कृपा पाने के लिए ' ॐ परस्मै ब्रह्मने नम:' मंत्र का जप करें।
    • मिथुन राशि के जातक राम नवमी पर 'ॐ यज्वने नम:' मंत्र का एक माला जप करें।
    • कर्क राशि के जातक मनचाही मुराद पाने के लिए ' ॐ पितवाससे नम:' मंत्र का जप करें।
    • सिंह राशि के जातक राम नवमी पर 'ॐ हरये नम:' मंत्र का एक माला जप करें।
    • कन्या राशि के जातक भगवान श्रीराम को प्रसन्न करने हेतु'ॐ राम सेतुक्रूते नम:' मंत्र का एक माला जप करें।
    • तुला राशि के जातक राम नवमी के दिन 'ॐ राघवाया नम:' मंत्र का जप करें।
    • वृश्चिक राशि के जातक पूजा के समय 'ॐ आदिपुरुष्हाय नम:' मंत्र का एक माला जप करें।
    • धनु राशि के जातक राम नवमी पर 'ॐ पाराया नम:' मंत्र का एक माला जप करें।
    • मकर राशि के जातक मनचाहा वर पाने हेतु 'ॐ पारगाया नम:' मंत्र का एक माला जप करें।
    • कुंभ राशि के जातक राम नवमी पर 'ॐ महोदराया नम:' मंत्र का एक माला जप करें।
    • मीन राशि के जातक भगवान श्रीराम की कृपा पाने हेतु 'ॐ ब्रह्मंयाया नम:' मंत्र का पांच माला जप करें।

    यह भी पढ़ें: मंगल ग्रह मजबूत करने के लिए मंगलवार को जरूर करें ये 4 उपाय, सभी संकटों से मिलेगी निजात

    डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।