Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ramadan 2024: रोजा खोलने के लिए क्यों खाया जाता है खजूर? बड़ी ही खास है इसकी वजह

    Updated: Fri, 15 Mar 2024 03:58 PM (IST)

    इस्लाम धर्म के अनुयायियों द्वारा रमजान के महीने को बहुत ही पवित्र समय माना जाता है। माना जाता है कि रमजान में रोजा रखने से अल्लाह खुश होते हैं और लोगो ...और पढ़ें

    Ramadan 2024 रोजा खोलने के लिए क्यों खाया जाता है खजूर?
    Ramadan 2024 रोजा खोलने के लिए क्यों खाया जाता है खजूर?

    HighLights

    1. इस्लाम धर्म में पाक माना जाता है रमजान का महीना।
    2. सूर्योदय से सूर्यास्त तक रखा जाता है रोजा।
    3. खजूर का सेवन करके रोजा खोलने की है परम्परा।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Ramadan 2024 Roza: इस्लाम धर्म में रमजान के महीने को बहुत ही पाक महीना माना जाता है। इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमजान का महीना नौवां महीना होता है। इस पूरे महीने मुसलमान सूर्योदय होने से लेकर सूर्यास्त तक उपवास रखते हैं। भारत में रमजान की शुरुआत 12 मार्च, मंगलवार के दिन से हो चुकी है। वहीं, इसका समापन 10 अप्रैल, बुधवार के दिन होगा।

    रोजा रखने का महत्व

    रमजान में रोजा रखने का विशेष महत्व माना गया है। रोजेदार सूर्योदय से सूर्यास्त तक पूरे एक महीने का रोजा रखते हैं। इस दौरान रोजाना रात में नमाज अदा की जाती है। इफ्तार के समय तरह-तरह के पकवान बनाकर रोजा खोला जाता है। रमजान का पाक महीना अच्छे काम करने के लिए समर्पित है।

    इस दौरान इस्लाम धर्म के अनुयायी अपना अधिकतर समय अल्लाह की इबादत करने में बिताते हैं। मुस्लिम धर्म ग्रंथों में माना गया है कि जो व्यक्ति रमजान के महीने में नियमानुसार रोजा रखता है और सच्चे दिल से अल्लाह से दुआ मांगता है, उसकी सभी दुआएं कुबूल होते हैं और उसके सभी गुनाह भी माफ हो जाते हैं।

    इसलिए खाया जाता है खजूर

    रमजान में खजूर खाकर रोजा खोलने को सुन्नत माना जाता है। इस्लामिक मान्यताओं के अनुसार, खजूर पैगंबर हजरत मोहम्मद का पसंदीदा फल था। माना जाता है कि वह भी खजूर खाकर ही रोजा खोलते थे। इसलिए मुस्लिम धर्म के लोग भी अपना रोजा खोलने के लिए भी सबसे पहले खजूर ही खाते हैं और इसके बाद अन्य चीजें खाई जाती हैं।

    खबरें और भी

    इसलिए भी है फायदेमंद

    स्वास्थ्य पर भी खजूर के कई फायदे देखने को मिलते हैं। ऐसे में यदि रोजेदार, दिनभर रोजा रखने के बाद खजूर का सेवन करके अपना रोजा खोलते हैं, तो उन्हें तुरंत ऊर्जा मिलती है। खजूर शरीर में हाईड्रेशन बनाए रखने में मदद करते हैं। इसलिए उपवास से पहले और बाद में खजूर खाना अच्छा माना जाता है।

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

    Picture Credit: Freepik