Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rang Panchami 2024: बेहद खास है रंग पंचमी का पर्व, जानें इसे मनाने की वजह

    Updated: Wed, 27 Mar 2024 01:08 PM (IST)

    हर साल चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि को रंग पंचमी का पर्व मनाया जाता है। इस दिन धन की देवी मां लक्ष्मी की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है और देवी ...और पढ़ें

    Rang Panchami 2024: बेहद खास है रंग पंचमी का पर्व, जानें इसे मनाने की वजह
    Rang Panchami 2024: बेहद खास है रंग पंचमी का पर्व, जानें इसे मनाने की वजह

    HighLights

    1. रंग पंचमी का पर्व होली के पांच दिन बाद मनाया जाता है।
    2. इस दिन भगवान श्री कृष्ण ने राधा जी के संग होली खेली थी।
    3. रंग पंचमी के दिन मां लक्ष्मी की विशेष पूजा की जाती है।

    धर्म डेस्क,नई दिल्ली। Rang Panchami 2024: हर साल चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि को रंग पंचमी का पर्व मनाया जाता है। इस बार रंग पंचमी 30 मार्च को मनाई जाएगी। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना और गुलाल अर्पित करने से साधक को शुभ फल की प्राप्ति होती है और जीवन के सभी दुखों से छुटकारा मिलता है। चलिए इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आखिर क्यों मनाया जाता है रंग पंचमी का पर्व।

    यह भी पढ़ें: Rang Panchami 2024 Upay: रंग पंचमी पर करें ये चमत्कारी उपाय, मनचाही मनोकामनाएं होंगी पूरी

    ये है वजह

    होली के पांच दिन बाद रंग पंचमी का पर्व मनाया जाता है। प्राचीन काल में होली के त्योहार को कई दिनों तक मनाया जाता था, लेकिन चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि को होली का अंतिम दिन माना जाता था। वैसे रंग पंचमी के त्योहार को देशभर के कई हिस्सों में उत्साह के साथ मनाया जाता है, लेकिन मध्य प्रदेश, गुजरात, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में अलग ही नजारा देखने को मिलता है।

    इस खास अवसर पर धन की देवी मां लक्ष्मी की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। पौराणिक कथा के अनुसार, रंग पंचमी के दिन भगवान कृष्ण ने राधा रानी के संग होली खेली थी। इसी वजह से इस दिन भगवान कृष्ण और राधा रानी को गुलाल लगाया जाता है।  

    रंग पंचमी 2024 शुभ मुहूर्त

    चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि का प्रारंभ 29 मार्च को रात 08 बजकर 20 मिनट से होगा और 30 मार्च की रात्रि को 08 बजकर 20 मिनट पर तिथि का समापन होगा। ऐसे में रंग पंचमी का त्योहार 30 मार्च, शनिवार के दिन मनाया जाएगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Rang Panchami 2024: देवताओं के साथ होली खेलने का दिन है रंग पंचमी, जानिए पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'