Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rang Panchami 2025 Date: 19 या 20 मार्च, कब है रंग पंचमी? यहां दूर करें डेट की कन्फ्यूजन

    Updated: Mon, 17 Mar 2025 10:07 AM (IST)

    होली के बाद चैत्र माह में रंग पंचमी (Rang Panchami 2025) का त्योहार बेहद उत्साह के साथ मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस पर्व को मनाने की शु ...और पढ़ें

    Rang Panchami 2025: रंग पंचमी पर कैसे करें पूजा (Pic Credit-AI)
    Rang Panchami 2025: रंग पंचमी पर कैसे करें पूजा (Pic Credit-AI)

    HighLights

    1. हिंदू धर्म का महत्वपूर्ण पर्व रंग पंचमी है।
    2. इसे होली के बाद मनाया जाता है।
    3. इस दिन भगवान श्री कृष्ण और राधा रानी की पूजा होती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। रंग पंचमी के पर्व का लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं। पंचांग के अनुसार, हर साल इस पर्व को चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी (Rang Panchami 2025) तिथि पर मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इसी तिथि पर भगवान श्री कृष्ण और राधा रानी ने होली खेली थी और देवी-देवता होली खेलने के लिए पृथ्वी पर आए थे।

    इस दिन लोग जीवन में खुशियों का आगमन के लिए कई उपाय भी करते हैं और विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करते हैं। इससे सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। साथ ही प्रभु की कृपा प्राप्त होती है। इस बार रंग पंचमी (Kab Hai Rang Panchami 2025) की डेट लेकर लोगों में कन्फ्यूजन की स्थिति बन रही है। ऐसे में आइए हम आपको बताएंगे रंग पंचमी की सटीक डेट और शुभ मुहूर्त के बारे में।

    (Pic Credit-AI)

    रंग पंचमी 2025 डेट और शुभ मुहूर्त (Rang Panchami 2025 Date and Shubh Muhurat)

    पंचांग के अनुसार, चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि का प्रारंभ 18 मार्च को रात 10 बजकर 09 मिनट से हो रहा है। वहीं, इस तिथि का समापन अगले दिन यानी 20 मार्च को रात को 12 बजकर 36 मिनट पर होगा। ऐसे में रंग पंचमी 19 मार्च को मनाई जाएगी।

    यह भी पढ़ें: Rang Panchami 2025: रंग पंचमी पर इस विधि से करें कृष्ण चालीसा का पाठ, खुलेंगे सफलता के रास्ते

    रंग पंचमी पूजा विधि (Rang Panchami Puja Vidhi)

    • रंग पंचमी के दिन की शुरुआत भगवान के ध्यान से करें।
    • इसके बाद स्नान कर साफ कपड़ें पहने और सूर्य देव को अर्घ्य दें।
    • मंदिर की सफाई करें और चौकी पर लाल या पीला कपड़ा बिछाकर भगवान कृष्ण और राधा रानी की प्रतिमा को विराजमान करें।
    • अब उनका विधिपूर्वक अभिषेक करें।
    • चंदन, अक्षत, गुलाब के पुष्प अर्पित करें।
    • देसी घी का दीपक जलाएं और आरती करें।
    • मंत्रों का जप करें।
    • खीर, पंचामृत और फल समेत आदि चीजों का भोग लगाएं।
    • जीवन में सुख-शांति की प्राप्ति के लिए कामना करें।
    • आखिरी में लोगों में प्रसाद का वितरण करें।

    रिश्ते मजबूत होंगे मजबूत

    रंग पंचमी के शुभ अवसर पर भगवान श्री कृष्ण और राधा रानी की विशेष पूजा-अर्चना करें। इसके बाद उन्हें लाल चंदन और गुलाल लगाएं। मान्यता है कि इस उपाय को करने से वैवाहिक जीवन हमेशा खुशहाल होता है। साथ ही पति-पत्नी के रिश्ते मजबूत होते हैं।

    खबरें और भी

    धन की कमी होगी दूर

    रंग पंचमी के दिन लाल या पीले कपड़े में हल्दी की एक गांठ और एक सिक्का बांधकर तिजोरी या पर्स में रख दें। माना जाता है कि इस उपाय को करने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। साथ ही धन की कमी दूर होती है।

    यह भी पढ़ें: Rang Panchami 2025: चैत्र माह कब मनाई जाएगी रंग पंचमी, पढ़िए पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।