Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ratna Astrology: अपनी राशि के अनुसार धारण करें रत्न, कई समस्याएं हो जाएंगी छूमंतर

    Updated: Thu, 12 Sep 2024 06:23 PM (IST)

    अपनी समस्याओं के समाधान के लिए कई लोग रत्न धारण करते हैं। ज्योतिष शास्त्र में हर राशि के लिए एक खास रत्न का जिक्र किया गया है जिसे पहनने से व्यक्ति के ...और पढ़ें

    Ratna Astrology राशि अनुसार कौन-सा रत्न पहनें? (Picture Credit: Freepik)
    Ratna Astrology राशि अनुसार कौन-सा रत्न पहनें? (Picture Credit: Freepik)

    HighLights

    1. ज्योतिष शास्त्र का महत्वपूर्ण अंग है रत्न शास्त्र।
    2. राशि अनुसार रत्न पहनने से मिल सकता है लाभ।
    3. आर्थिक समस्याओं से मिल सकता है छुटकारा।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। रत्न शास्त्र को ज्योतिष शास्त्र का एक महत्वपूर्ण अंग माना जाता है। यदि आप सही रत्न धारण करते हैं, तो इससे आपको जीवन में लाभ देखने को मिल सकता है। हर राशि के लिए एक खास रत्न होता है, जिसे पहनने से व्यक्ति को धन से लेकर अन्य कई समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आपके लिए कौन-सा रत्न फायदेमंद साबित हो सकता है।

    राशि अनुसार रत्न (Rashi Anusar Ratna)

    • मेष राशि - इस राशि के जातकों को मूंगा या फिर हीरा (Diamond) पहनना चाहिए। इससे आपको काफी लाभ देखने को मिल सकते हैं।
    • वृषभ राशि - वृषभ राशि के जातकों को हीरा धारण करने से लाभ मिल सकते हैं। इससे आपको धन संबंधी समस्याओं में आराम मिल सकता है।
    • मिथुन राशि - इस राशि के लोगों को पन्ना रत्न पहनना चाहिए। इससे जातक के आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होती है।
    • कर्क राशि - इस राशि के लोगों को मोती पहनना ज्यादा शुभ माना जाता है। इससे आपको मानसिक शांति का अनुभव हो सकता है।
    • सिंह राशि - सिंह राशि के जातकों के लिए माणिक (Ruby) धारण करने से जीवन में सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं।
    • कन्या राशि- इस राशि के लोगों को पन्ना पहनने की सलाह दी जाती है। इससे आपके लिए आय में वृद्धि के योग बनने लगता हैं।

    • तुला राशि- इस राशि के लोगों को हीरा पहनने से लाभ देखने को मिल सकता है।
    • वृश्चिक राशि - वृश्चिक राशि वालों के लिए मूंगा रत्न काफी शुभ माना जाता है।
    • धनु राशि - इस राशि के लोगों को पुखराज पहनना चाहिए। इससे आपको शांति, धन, सुख, संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है।
    • मकर राशि - इस राशि के लोगों को नीलम रत्न को भाग्यशाली माना गया है।
    • कुंभ राशि - कुंभ राशि के जातकों के लिए भी नीलम रत्न को ही शुभ माना गया है।
    • मीन राशि - इस राशि के लोगों को पुखराज धारण करना चाहिए। इससे आपको जीवन में अच्छे परिणाम देखने को मिल सकते हैं।

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।