Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ravan Dahan 2023: आज है बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व दशहरा, नोट करें रावण दहन का शुभ मुहूर्त और समय

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Tue, 24 Oct 2023 10:10 AM (IST)

    Ravan Dahan 2023 आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि आज दोपहर 03 बजकर 14 मिनट तक है। आज दशहरा तिथि पर रवि और वृद्धि योग का निर्माण हो रहा है। साथ ही ...और पढ़ें

    Ravan Dahan 2023: नोट करें रावण दहन का शुभ मुहूर्त और समय
    Ravan Dahan 2023: नोट करें रावण दहन का शुभ मुहूर्त और समय

    HighLights

    1. दशहरा के शुभ अवसर पर रावण दहन का आयोजन देशभर में किया जाता है।
    2. आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को विजयादशमी मनाई जाती है।
    3. दशहरा के दिन भगवान राम की पूजा करने से अक्षय फल की प्राप्ति होती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली | Ravan Dahan 2023: बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व दशहरा आज है। इस दिन शस्त्र पूजा करने का भी विधान है। साथ ही दशहरा के शुभ अवसर पर रावण दहन का आयोजन देशभर में किया जाता है। धर्म शास्त्रों में दशहरा तिथि का विस्तार से वर्णन है। मान्यता है कि आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पर भगवान श्रीराम ने लंका नरेश रावण का वध किया था। इस उपलक्ष्य पर आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को विजयादशमी मनाई जाती है। ज्योतिषियों की मानें तो दशहरा तिथि पर वृद्धि योग समेत कई अद्भुत संयोग बन रहे हैं। इन योग में भगवान राम की पूजा करने से अक्षय फल की प्राप्ति होती है। आइए, रावण दहन का शुभ मुहूर्त और योग के बारे में विस्तार से जानते हैं-

    शुभ योग

    आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि आज दोपहर 03 बजकर 14 मिनट तक है। आज दशहरा तिथि पर रवि और वृद्धि योग का निर्माण हो रहा है। साथ ही गर और वणिज करण के भी योग बन रहे हैं। इन योग में भगवान श्रीराम की पूजा करने से साधक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।  

    विजय और पूजा मुहूर्त

    पंचांग के अनुसार, दशहरा पर विजय मुहूर्त दोपहर 01 बजकर 58 मिनट से लेकर 02 बजकर 43 मिनट तक है। वहीं, पूजा का शुभ मुहूर्त दोपहर 01 बजकर 13 मिनट से लेकर दोपहर के 03 बजकर 18 मिनट तक है। इस समय में शस्त्र पूजा भी कर सकते हैं। 

    यह भी पढ़ें- दशहरा पर रवि योग समेत बन रहे हैं ये 5 अद्भुत संयोग, प्राप्त होगा कई गुना फल

    रावण दहन का सही समय

    ज्योतिषियों की मानें तो आज रावण दहन के लिए शुभ समय संध्याकाल में है। संध्याकाल में 05 बजकर 40 मिनट के बाद रावण दहन करना शुभ होगा। वहीं, रावण दहन का शुभ मुहूर्त संध्याकाल 07 बजकर 20 मिनट से लेकर 08 बजकर 55 मिनट तक है। इस दौरान रावण दहन करना उत्तम रहेगा।

    खबरें और भी

    डिसक्लेमर-'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'