Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ravi Pradosh Vrat 2024: शिवलिंग पर अर्पित करें ये चीजें, कर्ज की समस्या होगी छूमंतर

    Updated: Sun, 05 May 2024 12:14 PM (IST)

    प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat 2024) महीने में दो बार मनाया जाता है। इस खास तिथि पर भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा और व्रत करने का विधान है। धार्मिक मान् ...और पढ़ें

    Ravi Pradosh Vrat 2024: शिवलिंग पर अर्पित करें ये चीजें, कर्ज की समस्या होगी छूमंतर
    Ravi Pradosh Vrat 2024: शिवलिंग पर अर्पित करें ये चीजें, कर्ज की समस्या होगी छूमंतर

    HighLights

    1. प्रदोष व्रत पर शिवलिंग का विधिपूर्वक अभिषेक करना चाहिए।
    2. प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव की पूजा की जाती है।
    3. हर महीने की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत किया जाता है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Ravi Pradosh Vrat 2024: प्रदोष व्रत भगवान शिव को समर्पित है। हर माह के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत किया जाता है। इस खास तिथि पर भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा और व्रत करने का विधान है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, प्रभु की पूजा करने से इंसान के सभी पापों का नाश होता है और जीवन में खुशियों का आगमन होता है। इस बार प्रदोष व्रत आज यानी 05 मई को किया जा रहा है। प्रदोष व्रत की पूजा संध्याकाल में की जाती है। पूजा के दौरान शिवलिंग पर कुछ चीजों को अर्पित करना चाहिए। मान्यता है कि इससे साधक को शुभ फल की प्राप्ति होती है।

    यह भी पढ़ें: Ravi Pradosh Vrat 2024: भगवान शंकर को भूलकर भी न चढ़ाएं ये चीजें, बन सकते हैं पाप के भागीदार!

    अर्पित करें ये चीजें

    • अगर आप जीवन में अधिक मेहनत करने के बाद भी कर्ज से छुटकारा नहीं पा रहे हैं, तो ऐसे में प्रदोष व्रत पर मंदिर जाकर जल में चावल मिलाकर शिवलिंग पर अर्पित करें। मान्यता है कि यह उपाय करने से जल्द ही कर्ज की समस्या दूर होती है और धन लाभ के योग बनते हैं।
    • इसके अलावा प्रदोष व्रत के दिन दूध में केसर डालकर शिवलिंग पर अर्पित करें। इस दौरान सच्चे मन से 'ऊँ नमः शिवाय' मंत्र का जाप करें। माना जाता है कि ऐसा करने से कार्यों में सफलता प्राप्त होती है।
    • प्रदोष व्रत के दिन शिवलिंग पर काले तिल अर्पित करना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से पितृ दोष शांत होता है और घर से दुष्प्रभाव खत्म होता है।

    प्रदोष व्रत 2024 शुभ मुहूर्त

    पंचांग के अनुसार, वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि शुरुआत 05 मई को शाम 05 बजकर 41 मिनट पर होगी और इसका समापन अगले दिन यानी 06 मई को दोपहर 02 बजकर 40 मिनट पर होगा। ऐसे में प्रदोष व्रत 05 मई को रखा जाएगा। इस दिन भगवान शिव की पूजा करने का समय शाम 06 बजकर 59 मिनट से लेकर 09 बजकर 06 मिनट तक है।

    यह भी पढ़ें: Pradosh Vrat 2024: प्रदोष व्रत के दिन की गई ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी, जरूर रखें ध्यान

    डिसक्लेमर- 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/जयोतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देंश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी'।

    खबरें और भी