सामुद्रिक शास्त्र: पैरों के ये गुप्त निशान बनाते हैं धनवान, तुरंत चेक करें अपने पैर
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, पैरों के कुछ गुप्त निशान व्यक्ति को बेहद धनवान और भाग्यशाली बनाते हैं। आइए उनके बारे में जानते हैं।

Palmistry: पैरों के इन शुभ निशानों से चमकती है किस्मत।
HighLights
तलवे के बीच में पवित्र चिह्नों का होना बहुत दुर्लभ माना जाता है
श्रीहरि के चरणों में शंख, चक्र और कमल जैसे 19 शुभ चिह्न होते हैं
गुलाबी तलवे धन आगमन का संकेत हैं
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में शरीर के अंगों की बनावट, तिल और रेखाओं के आधार पर व्यक्ति के भविष्य के बारे में आसानी से पता लगाया जा सकता है। जैसे हाथों की लकीरों से भाग्य देखा जाता है, वैसे ही पैरों के तलवों की रेखाएं और निशान भी इंसान के जीवन के कई बड़े राज खोलते हैं।
धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से पैरों के कुछ खास निशान व्यक्ति के भाग्यशाली और धनवान होने के संकेत देते हैं। आइए उन खास निशानों के बारे में जानते हैं।

AI Generated image
पैरों में छिपे शुभ निशानों का धार्मिक महत्व
धार्मिक दृष्टि से पैरों का महत्व बहुत अधिक माना गया है। भगवान विष्णु के चरणों में भी शंख, चक्र और कमल जैसे 19 शुभ चिह्न मौजूद हैं, जो समृद्धि के प्रतीक हैं। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, अगर किसी साधारण मनुष्य के पैरों में भी इनमें से कुछ निशान पाए जाते हैं,
तो वह अपने जीवन में अपार सुख-समृद्धि और मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त करता है। ऐसे लोग जिस भी घर में कदम रखते हैं, वहां खुशहाली आ जाती है।
पैर के ये 4 गुप्त निशान जो बनाते हैं भाग्यशाली
- कमल या छत्र का निशान - अगर पैर के तलवे में कमल के फूल या राजाओं के छत्र जैसा आकार बनता दिखाई दे, तो धार्मिक दृष्टि से यह राजयोग का संकेत है। ऐसा व्यक्ति समाज में उच्च पद, मान-सम्मान और अटूट धन-संपत्ति का मालिक बनता है।
- शंख या चक्र का चिह्न - तलवे के बीच में शंख, चक्र या स्वास्तिक का निशान होना बेहद पवित्र माना जाता है। ऐसे लोग धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं और व्यापार या राजनीति में बड़ी सफलता हासिल करते हैं। इनके जीवन में कभी धन की कमी नहीं होती है।
- ध्वज (झंडा) का निशान - पैर में ध्वज का निशान होना व्यक्ति के यशस्वी होने की पहचान है। ऐसे लोग देश-विदेश में नाम कमाते हैं और अपनी मेहनत के दम पर बड़ी सफलता पाते हैं।
- मछली का आकार - पैर की रेखाओं से अगर मछली जैसी आकृति बनती है, तो सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार वह व्यक्ति बेहद भाग्यशाली होता है। उसे जीवन में बिना ज्यादा संघर्ष के भी पैतृक संपत्ति और खूब सारे धन की प्राप्ति होती है।
यह भी पढ़ें- सामुद्रिक शास्त्र: पीठ के बल सोना या करवट लेना? आपकी 'स्लीप पोजीशन' में छिपे हैं भविष्य के संकेत
यह भी पढ़ें- गाल का तिल सिर्फ खूबसूरती ही नहीं, अच्छी किस्मत का भी है राज, जानिए सामुद्रिक शास्त्र के ये गुप्त संकेत!
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।
