Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Samudrik Shastra: सीने पर तिल वाले लोगों की कैसी होती है पर्सनेलिटी, जानिए खास बातें

    Updated: Wed, 02 Jul 2025 12:28 PM (IST)

    सामुद्रिक शास्त्र में शरीर पर तिल के आधार पर भविष्य के संकेत बताए जाते हैं। सीने पर तिल (Mole On Chest) वाले लोग भाग्यशाली और दिलदार होते हैं। इन पर म ...और पढ़ें

    सीने पर तिल होना (mole meaning on chest) बताता है कि ऐसे लोग बड़े दिलदार होते हैं।
    सीने पर तिल होना (mole meaning on chest) बताता है कि ऐसे लोग बड़े दिलदार होते हैं।

    HighLights

    1. छाती के बीचों-बीच तिल वालों को कभी धन की कमी नहीं होगी।
    2. दाएं तरफ तिल होने पर भोग-विलास की भावना अधिक होती है।
    3. जबकि छाती के बाएं तरफ तिल वाले लोग प्यार करने वाले होते हैं।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सीन पर तिल (fortune signs in Samudrik Shastra) वाले लोग भाग्य के धनी होते हैं। ऐसे व्यक्तियों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बरसती है। इसी वजह से इनको जीवन में सभी प्रकार के भौतिक सुख मिलते हैं। ऐसे लोग अच्छे लीडर बनते हैं और उनकी प्लानिंग जबरदस्त होती है। 

    किसी भी काम को करने से पहले यह उसके सभी पहलुओं पर गंभीरता से विचार करते हैं और उसके बाद प्लानिंग बनाते हैं। प्लानिंग के साथ काम को पूरा करने की कोशिश करते हैं। इस काम में इनकी मेहनत और किस्मत दोनों ही साथ देते हैं। लिहाजा सफलता उनके कदम चूमती है। 

    सीने में तिल होना यह भी मतलब होता है कि व्यक्ति बहुत भावनात्मक प्रकृति का है। वह प्यार करने वाला है। ऐसे लोग अपने भावनात्मक संबंधों और रिश्तों को सबसे ऊपर रखते हैं। इसी वजह से यह लोग काफी दिलदार किस्म के होते हैं।

    मददगार होते हैं ऐसे लोग

    किसी को कोई भी चीज देने में संकोच नहीं करते हैं। दूसरों की मदद करने के लिए हर समय तैयार रहते हैं। छाती के बीचों-बीच में यदि तिल हो, तो यह बताता है कि ऐसे लोग कभी रुपए-पैसे की तंगी से नहीं गुजरेंगे। मां लक्ष्मी किन पर विशेष कृपा होती है। ऐसे लोगों का अपने पार्टनर के साथ में तालमेल अच्छा रहता है। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Samudrik Shastra: शनि पर्वत पर तिल वालों को करना पड़ता है संघर्ष, जानिए क्या कर सकते हैं उपाय

    दाईं तरफ तिल वाले होते हैं कामुक 

    छाती में दाएं तरफ तिल होने पर यह संकेत मिलता है कि व्यक्ति में भोग विलास की भावना बहुत ज्यादा है। ऐसे लोग बहुत साहसी और निडर भी होते हैं। मगर, इनमें काम भाव ज्यादा होता है। वहीं छाती के बाएं तरफ तिल होना बताता है कि वह प्यार करने वाले लोग हैं। उन्हें प्रेम और करुणा के मामले में ऊपर रखा जा सकता है। ऐसे लोग अपने जीवनसाथी के साथ में कभी दगाबाजी नहीं करते हैं। 

    दोनों तरफ तिल वाले होते हैं भाग्यशाली

    जिन लोगों की छाती में दोनों तरफ तिल होते हैं, वो अक्सर भाग्यशाली, बुद्धिमान, अपने जीवन में सफल और नेतृत्व क्षमता करने वाले लोग होते हैं। यदि सीने में लाल रंग का तिल बना हो, तो यह संकेत देता है कि व्यक्ति अपने जन्म स्थान से दूर या विदेश में यात्राएं करेगा। वहां काम करने पर उनको सफलता मिलने की संभावना ज्यादा रहेगी।

    यह भी पढ़ें- Vastu Tips: क्या आप जानते हैं कुछ लोगों को फलता है दक्षिण मुखी घर, जानिए क्या कर सकते हैं उपाय

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।