Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Samudrik Shastra: बाएं कंधे पर तिल वाले होते हैं संवेदनशील, करते हैं दूसरों की मदद

    Updated: Tue, 17 Jun 2025 01:54 PM (IST)

    Samudrik Shastra signs सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार बाएं कंधे पर तिल भावनात्मक और संवेदनशील व्यक्ति की पहचान है। ऐसे लोग परिवार को प्राथमिकता देते हैं ...और पढ़ें

    Samudrik Shastra signs: ऐसे लोगों की आध्यात्म में भी रुचि होती है।
    Samudrik Shastra signs: ऐसे लोगों की आध्यात्म में भी रुचि होती है।

    HighLights

    1. क्रिएटिव होने के कारण इनके कार्यों में अलग झलक दिखाई देती है।
    2. हालांकि, कुछ मामलों में ये छोटी-छोटी बातों पर चिढ़ सकते हैं।
    3. गलतियों के लिए दूसरों को दोष देने की जगह करते हैं आत्मनिरीक्षण।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्‍योतिष की एक शाखा सामुद्रिक शास्‍त्र है, जिसमें शरीर की बनावट के आधार पर भविष्य के संकेतों के बारे में बताया जाता है। समुद्र शास्त्र के मुताबिक, बाएं कंधे पर तिल होना (mole meaning on chin) भावनात्मक और संवेदनशील व्यक्ति की पहचान होता है। 

    बाएं कंधे पर तिल वाले लोग (fortune signs in Samudrik Shastra) सुरक्षात्मक प्रवृत्ति, परिवार और घर की जिम्मेदारियों को उठाने वाले और क्रिएटिव काम करने वाले होते हैं। ऐसे लोगों की आध्यात्म में रुचि होती है और समय-समय पर आत्मनिरीक्षण भी करते हैं। इनकी यही खूबी इन्हें दूसरों से अलग बनाती है। 

    ऐसे लोग अपनी गलतियों से न सिर्फ सीखते हैं, बल्कि उसे दोबारा करने से बचते भी हैं। संवेदनशील और भावुक होने की वजह से इन्हें जब कोई ठेस पहुंचाता है, तो उसे माफ करना इनके लिए मुश्किल होता है। हालांकि, दूसरे लोगों के प्रति इनमें गहरी सहानुभूति होती है।

    घर परिवार को देते हैं प्रॉयोरिटी 

    बाएं कंधे पर तिल वाले लोग अपने घर और परिवार को सबसे ऊपर रखते हैं। ये लोग घर का माहौल अच्छा बनाने के लिए हमेशा कोशिश करते रहते हैं। परिवार के नैतिक मूल्यों और परंपराओं के साथ कभी समझौता नहीं करते हैं। 

    खबरें और भी

    ऐसे लोग जीवन का आनंद लेते हैं। संबंधों में ज्यादा दिमाग नहीं लगाते हैं। जीवन के प्रति सकारात्मक सोच के साथ चलते हैं और जो ठान लेते हैं, उसे पूरा करने की या पाने की पूरी कोशिश करते हैं। हालांकि, कुछ मामलों में छोटी-छोटी बातों पर चिढ़ सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- Ashadha Amavasya 2025: पितृ दोष से हो रहे हैं परेशान, आषाढ़ अमावस्या पर ऐसे करें पूजा

    परपज ऑफ लाइफ की करते हैं तलाश 

    ऐसे लोगों को भौतिक दुनिया के सुखों से ज्यादा जीवन के उद्देश्य यानी परपज ऑफ लाइफ की तलाश रहती है। बाएं कंधे पर तिल वाले लोगों के पास कोई न कोई ऐसा मकसद होता है, जिसके लिए वह सोच रहे होते हैं या काम कर रहे होते हैं। 

    जीवन को लेकर इनका नजरिया फिलोसफी से भरा होता है। ऐसे लोग ध्यान, योग या आध्यात्मिक गतिविधियों को करते रहते हैं। क्रिएटिव होने की वजह से इनके द्वारा किए गए हर काम में अलग ही झलक दिखाई देती है। 

    यह भी पढ़ें- Samudrik Shastra: दाहिने कंधे पर तिल देता है शुभ संकेत, ऐसे लोग होते हैं जोशीले और जुनूनी 

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।