Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Samudrik Shastra: जांघ पर तिल वाले लोग होते हैं साहसी, जानिए कैसी होती है पर्सनेलिटी

    Updated: Tue, 08 Jul 2025 01:45 PM (IST)

    सामुद्रिक शास्त्र में जांघ पर तिल के महत्व को बताया गया है। जांघ पर तिल व्यक्ति के दृढ़ निश्चय और मजबूत व्यक्तित्व का प्रतीक है। दाईं जांघ पर तिल रचना ...और पढ़ें

    Samudrik Shastra: साथ ही खुले दिमाग के और नए विचारों के साथ में काम करने वाले होते हैं।
    Samudrik Shastra: साथ ही खुले दिमाग के और नए विचारों के साथ में काम करने वाले होते हैं।

    HighLights

    1. जांघ पर तिल वाले लोगों को जीवन में मिलती है सफलता।
    2. जांघ पर तिल संकेत देता है कि व्यक्ति साहसी होता है।
    3. आत्मविश्वासी और भावनात्मक रूप से मजबूत भी होते हैं।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सामुद्रिक शास्त्र में शरीर पर तिल के आधार पर भविष्य के संकेतों के बारे में बताया जाता है। जांघ पर तिल होना (mole meaning on thigh) बताता है कि व्यक्ति दृढ़ निश्चय ही होगा और उसका व्यक्तित्व बहुत मजबूत होगा। 

    जांघ पर तिल (fortune signs in Samudrik Shastra) वाले लोगों को जीवन में सफलता मिलती है। जांघ पर तिल संकेत देता है कि व्यक्ति साहसी, आत्मविश्वासी और भावनात्मक रूप से मजबूत बनाने है।दाईं जांघ पर होने से पता चलता है कि व्यक्ति रचनात्मक से भरा हुआ है।

    हालांकि, ऐसे लोग कामुक प्रवृत्ति के होते हैं। मगर, साथ ही खुले दिमाग के और नए विचारों के साथ में काम करने वाले होते हैं। ऐसे लोग कल्पनाशील भी होते हैं। इन लोगों में काफी धैर्य होता है और यह शारीरिक रूप से काफी मजबूत होते हैं।

    ऐसे लोग किसी भी मानसिक चिंता या परेशानी या तनाव का सामना करने में सक्षम होते हैं। जिन महिलाओं की दाईं जांघ पर तिल होता है, उनके पति उनको विशेष रूप से प्रेम करते हैं। इसके साथ ही उनका जीवन में सुख-संपन्नता भी मिलती है। 

    खबरें और भी

    बाईं जांघ पर तिल वाले होते हैं संवेदनशील 

    वहीं, बाईं जांघ पर तिल होने से पता चलता है कि व्यक्ति रचनात्मक है। उसके अंदर कला को समझने की क्षमता है। ऐसे लोग बहुत ही संवेदनशील प्रवृत्ति के होते हैं। दूसरों के साथ सहानुभूति पूर्ण व्यवहार रखने वाले होते हैं। इनका अंतर ज्ञान भी जबरदस्त होता है। 

    यह भी पढ़ें- Samudrik Shastra: नाभि पर तिल वाले लोग जानिए किन मामलों में होते हैं लकी, कैसी होती है पर्सनेलिटी

    ऐसे लोग समस्याओं से डरते नहीं, बल्कि उसका हल निकालने के तरीके खोज लेते हैं। ऐसे लोग खुले विचारों वाले होते हैं। यदि किसी महिला की बाईं जांघ पर तिल है, तो उसे नौकर-चाकर का सुख मिलता है और उसका जीवन आनंद से बीतता है।। 

    बाईं जांघ पर तिल वाले लोगों में आध्यात्मिकता को लेकर गहरी समझ होती है। उन्हें जीवन के गहरे अर्थ की खोज में रुचि होती है। उनमें अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए काम करने की भावना भी काफी प्रबल होती है। 

    यह भी पढ़ें- Sawan 2025: सावन में क्यों नहीं कटवाते बाल और दाढ़ी, जानिए धार्मिक और वैज्ञानिक कारण!

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।