Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Saphala Ekadashi 2025: सफला एकादशी की रात करें ये खास उपाय, कारोबार में मिलेगी सफलता

    Updated: Thu, 04 Dec 2025 12:40 PM (IST)

    सफला एकादशी का व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है और इसे अत्यंत शुभ माना जाता है। इस पर्व की रात कुछ विशेष उपाय करने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी प्रस ...और पढ़ें

    Saphala Ekadashi 2025: सफला एकादशी के उपाय।

    Saphala Ekadashi 2025: सफला एकादशी के उपाय।

    HighLights

    1. सफला एकादशी का दिन बहुत शुभ माना जाता है

    2. यह भगवान विष्णु को समर्पित है

    3. इस दिन पूजा-पाठ का विधान है

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सफला एकादशी का व्रत बहुत ज्यादा शुभ माना जाता है। यह एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित है। इस व्रत को करने से सभी कामों में सफलता मिलती है। साथ ही श्री हरि का आशीर्वाद मिलता है। वहीं, इस व्रत (Saphala Ekadashi 2025) की रात को लेकर कुछ उपाय बताए गए हैं, जिनका पालन करने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी खुश होते हैं। आइए उन उपाय को जानते हैं।

    सफला एकादशी की रात करें ये उपाय (Saphala Ekadashi 2025 Raat Ke Upay)

    vat savitri purnima katha 1(1)

    विष्णु सहस्रनाम का पाठ

    एकादशी की रात विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से सभी पापों का नाश होता है और भगवान विष्णु की कृपा मिलती है। साथ ही कारोबार में सफलता मिलती है। ऐसे में स्नान करके या हाथ-पैर धोकर पीले रंग के कपड़े पहनें। भगवान विष्णु की प्रतिमा के सामने घी का दीपक जलाएं। फिर विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।

    तुलसी के सामने दीपक जलाना

    तुलसी माता को साक्षात लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। ऐसे में एकादशी की रात तुलसी के सामने दीपक जलाएं। इसके बाद देवी की 7 बार परिक्रमा करें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में स्थायी रूप से वास करती हैं।

    पीले वस्त्र और पीली मिठाई का भोग

    पीला रंग भगवान विष्णु को बहुत प्रिय है। ऐसे में पूजा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण को पीले वस्त्र पहनाएं और पीली मिठाई का भोग लगाएं। ऐसा करने से कार्यक्षेत्र में लाभ और उन्नति के द्वार खुलेंगे।

    खबरें और भी

    पीपल के पेड़ की पूजा

    पीपल के पेड़ में सभी देवताओं और पितरों का वास माना जाता है। अगर हो पाए, तो एकादशी की सुबह पीपल के पेड़ की जड़ में कच्चा दूध और जल चढ़ाएं। फिर शाम के समय सरसों के तेल का दीपक जलाएं। इस उपाय को करने से कालसर्प दोष और पितृ दोष से मुक्ति मिलती है। साथ ही कारोबार में आ रही रुकावट दूर होती है।

    व्यापार स्थल पर हल्दी का छिड़काव

    सफला एकादशी की रात को थोड़े से पानी में हल्दी मिलाकर अपने कार्यक्षेत्र के मुख्य द्वार और तिजोरी पर छिड़कें। ऐसा करने से धन लाभ के योग बनेंगे। साथ ही नारायण की कृपा मिलती है।

    यह भी पढ़ें- Saphala Ekadashi 2025: सफला एकादशी व्रत में क्या खाएं और क्या नहीं? जानिए सही नियम

    यह भी पढ़ें- Saphala Ekadashi 2025: बेहद खास है सफला एकादशी का व्रत, शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें, दूर होंगे दुख

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।