सावधान! कहीं 8 पीढ़ियों का पितृ दोष तो नहीं? आज सर्वपितृ अमावस्या पर ये 3 पौधे लगाकर पाएं मुक्ति
सर्वपितृ अमावस्या पर शमी, तुलसी और अशोक जैसे पवित्र पौधे लगाने से पितृ दोष दूर होते हैं और पूर्वजों का ...और पढ़ें
-1791600847870_m.webp)
सर्वपितृ अमावस्या पर ये उपाय, दूर होंगे सभी पितृ दोष (Picture Credit: AI Generated)
HighLights
सर्वपितृ अमावस्या पर पितृ दोष निवारण हेतु पौधे लगाएं।
शमी, तुलसी और अशोक पौधे लगाना अत्यंत शुभ माना जाता है।
इन पौधों से आठ पीढ़ियों तक के पितृ दोष दूर होते हैं।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में पितृ पक्ष की अमावस्या को सर्वपितृ अमावस्याकहा जाता है, जिसका अधिक धार्मिक महत्व है। इस वर्ष यह तिथि आज यानी 10 अक्टूबर को पड़ रही है। इस दिन सभी ज्ञात-अज्ञात पूर्वजों का एक साथ श्राद्ध किया जाता है और उन्हें पृथ्वी लोक से विदा किया जाता है।
यदि किसी कारणवश आप अपने पूर्वजों की निश्चित मृत्यु तिथि पर उनका श्राद्ध नहीं कर पाए हैं, तो उन सभी का तर्पण और श्राद्ध सर्वपितृ अमावस्या के दिन करने का विधान है।
ऐसी मान्यता है कि इस दिन अगर आप घर में कुछ पवित्र पौधे लगाते हैं, तो इससे पूर्वजों का आशीर्वाद बना रहता है। यही नहीं इन पौधों के प्रभाव से आपके घर का पितृ दोष भी दूर हो सकता है। आइए जानें आपको इस दिन घर में कौन से पौधे लगाने चाहिए जिनसे आपकी एक या दो नहीं बल्कि आठ पीढ़ियों के दोष भी दूर हो सकें।
शमी का पौधा
शमी के पौधे को अत्यंत शुभ पौधा माना जाता है जिसका संबंध शनिदेव से है। यह पौधा हमेशा आपको घर के बाहर लगाना चाहिए जिससे घर में आने वाली ऊर्जा को सकारात्मक किया जा सके। यदि आप सर्वपितृ अमावस्या के दिन शमी का पौधा अपने घर में लगाते हैं तो इससे आपके घर में पूर्वजों की कृपा बनी रहती है और पितृ दोष दूर होता है।
तुलसी का पौधा
तुलसी के पौधे को किसी भी पूजा-पाठ के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है और यदि आप सर्वपितृ अमावस्या के दिन इस पौधे को अपने घर में लगाएं, तो इसके कई गुना लाभ हो सकते हैं। अगर आपके घर में पहले से तुलसी का पौधा लगा हुआ है, तब भी आप एक नया पौधा जरूर लगाएं।
ऐसा करने से घर के पितृ दोष दूर हो सकते हैं और संकटों से मुक्ति मिलती है। इस दिन तुलसी घर में लगाने के बाद इसमें नियमित जल चढ़ाएं और शाम के समय है घी का दीपक जलाएं।
अशोक का पौधा
अशोक के पौधे को हिंदू धर्म में अत्यंत पवित्र माना जाता है और इसके पत्तों से घर की सजावट की जाती है। यही नहीं इसके पत्तों से तोरण बनाकर घर को सजाया भी जाता है, लेकिन शायद ही कुछ लोगों को पता होगा कि इस पौधे को घर में लगाने से पितृ दोषों से मुक्ति मिलती है।
अगर आप घर के बाहर इस पौधे को सर्वपितृ अमावस्या के दिन लगाएंगे तो इसके कई गुना लाभ मिल सकते हैं। पूर्वजों की कृपा पाने और आठ पीढ़ियों के पितृ दोष को दूर करने के लिए यह अत्यंत शुभ पौधा माना जाता है। अगर आप इस पौधे को जगह की कमी की वजह से घर या आस-पास नहीं लगा सकते हैं, तो इसे किसी मंदिर के पास लगाना भी अत्यंत शुभ माना जाता है।
अगर आप भी सर्वपितृ अमावस्या के दिन इनमें से कोई भी पौधा लगाएंगे, तो इसके प्रभाव आपको पूरे साल दिखाई देंगे। यही नहीं ऐसा करने से पितृ दोष भी दूर होंगे।
यह भी पढ़ें- सर्वपितृ अमावस्या पर बना दुर्लभ शनिश्चरी संयोग: इस शनिवार 5 छोटे उपाय दिला सकते हैं पितृ और शनि दोष से राहत
यह भी पढ़ें- सर्वपितृ अमावस्या की रात दिखे कोई 1 भी संकेत, तो समझें पूर्वज आपसे प्रसन्न हैं; बरसने वाला है आशीर्वाद
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।
