Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sarvartha Siddhi Yoga: आज फाल्गुन अमावस्या पर बन रहा सर्वार्थ सिद्धि योग, इस दौरान रखें इन बातों का विशेष ध्यान

    Updated: Sun, 10 Mar 2024 10:53 AM (IST)

    अमावस्या तिथि (Falgun Amavasya 2024) का ज्योतिष शास्त्र में बेहद महत्व है। अगर इस दिन पितरों का तर्पण और गंगा नदी में स्नान किया जाए तो दोगुना फल प्रा ...और पढ़ें

    Falgun Amavasya 2024: सर्वार्थ सिद्धि योग का समय
    Falgun Amavasya 2024: सर्वार्थ सिद्धि योग का समय

    HighLights

    1. इस साल फाल्गुन अमावस्या 10 मार्च यानी आज मनाई जा रही है।
    2. आज सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है।
    3. अमावस्या तिथि हिंदुओं के बीच बड़ा धार्मिक महत्व रखती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Falgun Amavasya 2024: अमावस्या तिथि हिंदुओं के बीच बड़ा धार्मिक महत्व रखती है। इस दिन भगवान विष्णु और पितरों की पूजा का विधान है। ऐसा कहा जाता है कि अगर इस दिन पितरों का तर्पण या फिर गंगा नदी में स्नान और दान किया जाए, तो दोगुना फल प्राप्त होता है। साथ ही मोक्ष की प्राप्ति होती है।

    इस साल फाल्गुन अमावस्या 10 मार्च यानी आज मनाई जा रही है। वहीं, आज सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है, जिसमें किए गए हर कार्य सफल होते हैं। इसके साथ ही जीवन उन्नति की ओर आगे बढ़ता है।

    सर्वार्थ सिद्धि योग का समय

    सर्वार्थ सिद्धि योग - रात्रि 01 बजकर 55 मिनट से प्रात: 06 बजकर 35 मिनट तक

    विजय मुहूर्त - दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 17 मिनट तक

    गोधूलि मुहूर्त - शाम 06 बजकर 24 मिनट से 06 बजकर 49 मिनट तक।

    सर्वार्थ सिद्धि योग में किए जाते हैं ये कार्य

    धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सर्वार्थ सिद्धि योग में किसी भी प्रकार के नए कार्य जैसे- व्यापार की शुरुआत करना, शिक्षा ग्रहण करना, नई नौकरी की शुरुआत करना, पूजा-पाठ आदि करना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि सर्वार्थ सिद्धि योग में किए गए सभी कार्य सिद्ध और सफल होते हैं। साथ ही कल्याण की ओर ले जाते हैं।

    सर्वार्थ सिद्धि योग पर इन कार्यों से करें परहेज

    सर्वार्थ सिद्धि योग को लेकर यह भी कहा जाता है कि अगर यह द्वितिया और एकादशी के दिन बन रहा हो तो इसके शुभ परिणाम नहीं मिलते हैं। इसके साथ ही अगर इस योग पर शनिवार का दिन पड़ रहा हो, तो यह लोहा, तेल आदि खरीदने के लिए अच्छा नहीं होता है। बता दें, इस योग में विवाह, यात्रा और गृह प्रवेश करना भी शुभ नहीं माना जाता है।

    यह भी पढ़ें: Falgun Amavasya 2024: अमावस्या के दिन करें मां गंगा को प्रसन्न, घर में होगी पैसों की बरसात

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

    खबरें और भी