Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Shaniwar Ke Totke: हर शनिवार को करें तेल से ये उपाय, बड़े से बड़े संकटों को हरेंगे भगवान शनि

    Updated: Sat, 13 Dec 2025 02:00 PM (IST)

    शनिवार का दिन न्याय के देवता शनि देव को समर्पित है, जो कर्मों के अनुसार फल देते हैं। शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या जैसी समस्याओं से मुक्ति पाने के लिए ज् ...और पढ़ें

    Shaniwar Ke Totke: शनिवार के उपाय।

    Shaniwar Ke Totke: शनिवार के उपाय।

    HighLights

    1. शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित है

    2. शनि देव को कर्मफल दाता भी कहा जाता हैं

    3. शनि देव की पूजा से शुभ फलों की प्राप्ति होती है

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Saturday Remedies: शनिवार का दिन न्याय के देवता शनि देव को समर्पित है। ऐसा कहा जाता है कि शनि देव कर्मफल दाता हैं और व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार फल देते हैं। कई बार लोगों को शनि की साढ़ेसाती, ढैय्या या किसी अन्य शनि दोष के कारण भारी कष्टों का सामना करना पड़ता है।

    ऐसे में ज्योतिष शास्त्र में इन बाधाओं से मुक्ति पाने के लिए सरसों के तेल के कुछ आसान और कारगर उपाय बताए गए हैं, जिनका पालन करने से शनि देव की कृपा मिलती है, आइए उन अचूक उपाय के बारे में जानते हैं।

    शनिवार के अचूक उपाय (Shaniwar Ke Totke)

    shaniwar ke upay

    पीपल के पेड़ में दीपदान

    शनिवार की शाम को स्नान के बाद किसी पीपल के पेड़ के पास जाएं। एक मिट्टी के दीये में सरसों का तेल डालकर दीपक जलाएं। दीपक में काला तिल जरूर डालें। दीपक जलाने के बाद 'ॐ शं शनैश्चराय नमः' मंत्र का जाप करें और पीपल के वृक्ष की सात बार परिक्रमा करें। इस उपाय को करने से शनि के अशुभ प्रभावों से मुक्ति मिलती है। साथ ही जीवन में खुशहाली आती है।

    शनि देव पर तेल का अभिषेक

    शनिवार की सुबह या शाम को शनि मंदिर जाएं। शनि देव की प्रतिमा पर सरसों के तेल से अभिषेक करें। अभिषेक के बाद उन्हें नीले या काले रंग के फूल चढ़ाएं। इस उपाय से शनि देव जल्द खुश होते हैं और भक्तों को उनके कष्टों से मुक्ति मिलती है। साथ ही जिनकी कुंडली में शनि नीच के हैं या वक्री चल रहे हैं। उनके लिए भी ये उपाय बहुत कारगर है।

    खबरें और भी

    तेल का दान

    एक कटोरी में सरसों का तेल लें। उसमें अपना मुख देखें। इसके बाद इस तेल को किसी गरीब, जरूरतमंद व्यक्ति को दान कर दें या किसी शनि मंदिर में रख दें। ऐसा करने से जीवन से सभी कष्टों और संकटों से छुटकारा मिलता है। साथ ही शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या के दौरान होने वाले कष्टों से भी आराम मिलता है।

    इस बात का रखें विशेष ध्यान

    ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनिवार के दिन सरसों का तेल, लोहा या नमक खरीदना अशुभ माना जाता है। इसलिए अगर आपको तेल का उपयोग करना है, तो उसे शुक्रवार को ही खरीद लें। ऐसा करने से शनि देव की कृपा मिलती है।

    यह भी पढ़ें- Shani Dev: शनिवार के दिन करें शनि देव के इन मंत्रों का जप, जागेगा सोया हुआ भाग्य

    यह भी पढ़ें- Paush Putrada Ekadashi 2025: पौष पुत्रदा एकादशी पर करें माता लक्ष्मी की खास पूजा, होगा कल्याण

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।