Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sawan 2024: सावन माह में भगवान शिव को गलती से भी न चढ़ाएं ये चीजें, घर में हो सकता है दरिद्रता का वास

    Updated: Mon, 08 Jul 2024 09:15 AM (GMT+05:30)

    इस बार का सावन बेहद शुभ माना जा रहा है। यह पूरा माह भगवान शंकर की पूजा के लिए समर्पित है। पंचांग को देखते हुए इस साल सावन की शुरुआत 22 जुलाई से होगी ज ...और पढ़ें

    Sawan 2024:शिव जी को न अर्पित करें ये चीजें -
    Sawan 2024:शिव जी को न अर्पित करें ये चीजें -

    HighLights

    1. सावन का महीना बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है।
    2. इस साल सावन की शुरुआत 22 जुलाई से होगी।
    3. यह पूरा माह भगवान शिव की पूजा के लिए समर्पित है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। भगवान शंकर की उपासना के लिए सावन का महीना बेहद खास होता है। इस माह ज्यादा से ज्यादा शिव पूजन करना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि इसके प्रत्येक सोमवार को भोलेनाथ की आराधना के साथ उनका जलाभिषेक अवश्य करना चाहिए। कहा जाता है इससे जीवन में आने वाली दरिद्रता का नाश होता है। इसके साथ ही सभी प्रकार के रोग-दोष समाप्त होते हैं। वहीं, सावन में कुछ ऐसी चीजें हैं, जिनका पूजा में गलती से भी उपयोग नहीं करना चाहिए, तो आइए जानते हैं -

    शिव जी को न अर्पित करें ये चीजें

    • ऐसा माना जाता है शिव जी को भूलकर भी सिंदूर और रोली नहीं अर्पित करना चाहिए ।
    • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भोलेनाथ को केतकी और कमल का फूल नहीं अर्पित करना चाहिए।
    • शिव पूजन में सफेद रंग का उपयोग शुभ माना जाता है।
    • भोले बाबा को हल्दी नहीं अर्पित करनी चाहिए।
    • इसके साथ ही शिवलिंग पर स्त्री से जुड़ी किसी भी चीज को अर्पित नहीं करना चाहिए।
    • शिव जी को सुहाग की सामग्री व उसके किसी भी प्रतीक को नहीं चढ़ाना चाहिए।
    • भोले बाबा को तुलसी के पत्ते नहीं चढ़ाने चाहिए।
    • भगवान शंकर को नारियल नहीं चढ़ाना चाहिए, क्योंकि यह देवी लक्ष्मी का प्रतीक है।

    सोमवार तिथि और समय

    हिंदू पंचांग के अनुसार, सावन माह की शुरुआत 22 जुलाई, दिन सोमवार से होगी। वहीं, इसका समापन 19 अगस्त दिन सोमवार को रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर होगा। इसके साथ ही सावन माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि 21 जुलाई, 2024 दिन रविवार को दोपहर 03 बजकर 46 मिनट पर शुरू होगी। पंचांग को देखते हुए 22 जुलाई से सावन शुरू होगा।

    यह भी पढ़ें: Vinayaka Chaturthi 2024: विनायक चतुर्थी पर करें भगवान गणेश के नामों का जाप, जीवन में होगा शुभता का आगमन

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।