Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sawan 2024: सावन सोमवार पर पूजा के समय करें मंगलकारी उपाय, सभी संकटों से मिलेगी निजात

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Sun, 04 Aug 2024 05:42 PM (IST)

    सावन का महीना शिव परिवार को समर्पित होता है। इस महीने (Sawan 2024) में भगवान शिव मां पार्वती संग भूलोक पर वास करते हैं। इस अवसर पर भगवान शिव की विशेष ...और पढ़ें

    Sawan 2024: सावन सोमवार व्रत के लाभ
    Sawan 2024: सावन सोमवार व्रत के लाभ

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Sawan Somwar 2024: सोमावर का दिन देवों के देव महादेव को समर्पित होता है। इस दिन शिव परिवार की विधि-विधान से पूजा की जाती है। साथ ही उनके निमित्त सोमवार का व्रत रखा जाता है। शिव पुराण में निहित है कि सोलह सोमवार व्रत करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। साथ ही भगवान शिव का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है। अतः साधक विधि विधान से सावन सोमवार पर भगवान शिव की पूजा करते हैं। स्कंद पुराण में सावन सोमवार पर विशेष उपाय करने का भी विधान है। इन उपायों को करने से आर्थिक तंगी समेत सभी प्रकार की परेशानियों का अंत होता है। अगर आप भी अपने जीवन में व्याप्त दुख एवं संकट से निजात पाना चाहते हैं, तो सावन सोमवार पर पूजा के समय ये उपाय जरूर करें।

    सावन सोमवार के उपाय

    • अगर आप शारीरिक और मानसिक रोगों से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो सावन सोमवार के दिन मंदिर की साफ सफाई करें। इस उपाय को करने से आरोग्य जीवन का वरदान प्राप्त होता है।
    • अगर आप मानसिक तनाव से निजात पाना चाहते हैं, तो सावन सोमवार पर विधि-विधान से महादेव की पूजा करें। साथ ही पूजा के समय गंगाजल में काले तिल मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।
    • अगर आप भगवान शिव की कृपा के भागी बनना चाहते हैं, तो सावन सोमवार पर भगवान शिव की विधिपूर्वक पूजा करें। साथ ही पूजा के समय भगवान शिव को सफेद रंग के फूल अर्पित करें। साथ ही गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक करें।
    • अगर आप आर्थिक तंगी से निजात पाना चाहते हैं, तो सावन सोमवार पर गन्ने के रस से भगवान शिव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से धन संबंधी परेशानी दूर हो जाती है।
    • अगर आप कुंडली में शुक्र मजबूत करना चाहते हैं, तो सावन महीने में रोजाना अन्न का दान करें। आप चीनी, चावल, नमक, दूध, दही और सफेद वस्त्र का दान करें।

    यह भी पढ़ें: सावन महीने में इन 4 राशियों को मिलेगा सच्चा प्यार, रिश्ते की भी होगी बात

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।