Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sawan 2024: सावन के दूसरे सोमवार व्रत में जरूर करें दान, वैवाहिक जीवन होगा खुशहाल

    Updated: Mon, 29 Jul 2024 11:12 AM (IST)

    सनातन धर्म में हर पर्व और व्रत का खास महत्व है। इस दौरान देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना कर विशेष चीजों का दान करने का विधान है। धार्मिक मान्यता है कि दान ...और पढ़ें

    Sawan 2024 Daan: सावन सोमवार पर करें दान
    Sawan 2024 Daan: सावन सोमवार पर करें दान

    HighLights

    1. अभी सावन का महीना चल रहा है।
    2. यह महीना बेहद शुभ माना जाता है।
    3. सावन में उत्सव जैसा माहौल रहता है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Sawan Second Somwar 2024: पंचांग के अनुसार, सावन का दूसरा सोमवार व्रत आज यानी 29 जुलाई को किया जा रहा है। ऐसे में अगर आप देवों के देव महादेव की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं, तो सुबह स्नान कर भोले बाबा की पूजा करें और व्रत का संकल्प लें। साथ ही व्रत के दौरान श्रद्धा अनुसार गरीब लोगों में दान करें। धार्मिक मान्यता है कि ऐसा करने से साधक को शुभ फल की प्राप्ति होती है और आर्थिक तंगी से मुक्ति मिलती है।  

    यह भी पढ़ें: Sawan Somwar Vrat 2024: सोमवार व्रत के फलाहार में इन चीजों का करें सेवन, प्राप्त होगी महादेव की कृपा

    सावन सोमवार पर क्या दान करना चाहिए (Sawan Somwar Daan List)

    • सुख और सौभाग्य में वृद्धि पाने के लिए सावन सोमवार का दिन बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन दूध, दही, घी और मिश्री आदि चीजों का दान करें। धार्मिक मान्यता है कि इन चीजों का दान करने से जातक की कुंडली में शुक्र मजबूत होता है। इससे भौतिक सुख और वैवाहिक सुख की प्राप्ति होती है।  
    • सभी कार्यों में सफलता प्राप्ति के लिए सावन सोमवार के दिन पूजा के दौरान चांदी का शिवलिंग मंदिर में दान करें। सनातन शास्त्रों के अनुसार, शिवलिंग का दान करने से साधक की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।  
    • सावन के दूसरे सोमवार के दिन स्नान और पूजा करने के बाद जल में काले तिल मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। इसके बाद श्रद्धा अनुसार तिल और वस्त्र का दान करें। ऐसा करने से शनि की बाधा से छुटकारा मिलता है और जीवन में कभी भी पैसों की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है।  
    •  आर्थिक तंगी से मुक्ति पाने के लिए सावन सोमवार का दिन बहुत अच्छा माना जाता है। सोमवार पर झाड़ू का दान करने से साधक पर भगवान शिव और माता पार्वती की कृपा बरसती है। साथ ही मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं। मां लक्ष्मी के आशीर्वाद से आय और सौभाग्य में बढ़ोतरी होती है।  
    • अगर आप घर में सुख-शांति चाहते हैं, तो सावन सोमवार को गरीबों में वस्त्र का दान करें। इस काम को करने से परिवार के सदस्यों के बीच सुख-शांति बनी रहती है।

    यह भी पढ़ें: Sawan 2024: सावन का दूसरा सोमवार आज, इस नियम से करें शिव पूजा, मिलेगा मनचाहा वर

     

    अस्वीकरण: ''इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है''।