Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sawan 2024: सावन में घर लाएं ये चीजें, रुके हुए कार्य जल्द होंगे पूरे

    Updated: Sun, 14 Jul 2024 04:07 PM (IST)

    भगवान शिव और मां पार्वती की उपासना के लिए सावन का महीना बेहद उत्तम माना जाता है। सावन में रोजाना स्नान कर महादेव की पूजा करनी चाहिए। ऐसे में इस आर्टिक ...और पढ़ें

    Sawan 2024: सावन माह भगवान शंकर की पूजा के लिए समर्पित है
    Sawan 2024: सावन माह भगवान शंकर की पूजा के लिए समर्पित है

    HighLights

    1. सावन का महीना जल्द शुरू होने वाला है।
    2. यह माह भगवान शिव को समर्पित है।
    3. सावन सोमवार व्रत करने से हर इच्छा पूर्ण होती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Sawan 2024 Upay: सावन का महीना देवों के देव महादेव को प्रिय है। इस माह में भगवान शिव और मां पार्वती की कृपा प्राप्त करने के लिए सोमवार और मंगलवार के दिन व्रत किया जाता है। साथ ही महादेव का अभिषेक कर पूजा-अर्चना की जाती है। धार्मिक मत है कि ऐसा करने से भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही मनचाहा वर मिलता है।  

    यह भी पढ़ें: Sawan month 2024: सावन माह में इन कार्यों को न करें अनदेखा, बन सकता है दरिद्रता का घर

    महादेव को प्रिय हैं ये चीजें

    • धार्मिक मान्यता के अनुसार, जिस घर में भगवान शिव का त्रिशूल होता है, वहां नकारात्मक ऊर्जा का वास नहीं होता है। ऐसे में सावन के पहले सोमवार को आप महादेव का प्रिय त्रिशूल घर जरूर लाएं।  
    • सावन के महीने में घर बेलपत्र लाना बेहद शुभ माना जाता है। इसे पूजा में शामिल किया जाता है, जिससे भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है। साथ ही जीवन में बरकत और शुभता आती है।
    • सनातन धर्म में रुद्राक्ष को भगवान शिव से जोड़कर देखा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जहां भगवान शिव के आंसू गिरे वहां रुद्राक्ष पैदा हुआ। इसी वजह से सावन के महीने में रुद्राक्ष को घर में लाना बहुत ही शुभ माना जाता है।
    • सावन के महीने में पवित्र नदी से जल लाकर शिवलिंग का जलाभिषेक करने का विधान है। इसलिए इस माह में घर गंगाजल लाएं और प्रभु का अभिषेक करें। माना जाता है कि इससे प्रभु प्रसन्न होते हैं और इंसान की सभी मुरादें पूरी होती हैं।
    • भगवान शिव का आभूषण नाग-नागिन को भी माना जाता है। इसलिए सावन के महीने में चांदी या तांबे का नाग-नागिन का जोड़ा घर लाएं। इसे घर के मुख्य द्वार के नीचे दबाने से व्यक्ति के रुके हुए काम बनने लगते हैं।

    यह भी पढ़ें: Sawan month 2024: सावन के दौरान इन वास्तु नियमों का रखें ध्यान, वरना भंग हो सकती है पूजा

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।