Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sawan 2024: सावन में भगवान शिव को करना चाहते हैं प्रसन्न, तो राशि के अनुसार करें ये उपाय

    Updated: Tue, 09 Jul 2024 10:20 AM (IST)

    भगवान शिव की कृपा प्राप्ति के लिए सावन का महीना सबसे उत्तम माना गया है क्योंकि यह भगवान शिव का प्रिय महीना है। इस बार सावन माह की शुरुआत 22 जुलाई सोमव ...और पढ़ें

    Sawan 2024: सावन में राशि के अनुसार करें ये उपाय।
    Sawan 2024: सावन में राशि के अनुसार करें ये उपाय।

    HighLights

    1. 22 जुलाई, 2024 से शुरू हो रहा है सावन का महीना।
    2. भगवान शिव की कृपा प्राप्ति के लिए उत्तम है सावन।
    3. सावन सोमवार पर शिवलिंग अभिषेक से मिलते हैं कई लाभ।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन सोमवार के दिन किए गए व्रत से देवों के देव महादेव अति प्रसन्न होते हैं। ऐसे में यदि आप सावन सोमवार के दिन शिवलिंग पर अपनी राशि के अनुसार चीजें अर्पित करते हैं, तो इससे आपको विशेष लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं इस विषय में।

    राशि अनुसार करें ये उपाय

    मेष राशि - मेष राशि के जातकों को सावन के सोमवार पर शिवलिंग का जल, शहद और सुगंध से अभिषेक करना चाहिए। इस उपाय को करने से साधक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।

    वृषभ राशि - वृषभ राशि के जातक सावन सोमवार पर कच्चे दूध से महादेव का अभिषेक कर सकते हैं। ऐसा करने से कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है।

    मिथुन राशि - सावन सोमवार के दिन मिथुन राशि के जातक गंगाजल में दूर्वा डालकर भगवान शिव का अभिषेक करें। इससे उन्हें शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है।

    कर्क राशि - कर्क जातक सावन सोमवार के विशेष अवसर पर कच्चे दूध में मिश्री मिलाकर शिव जी का अभिषेक कर सकते हैं। ऐसा करने से जातक को मानसिक तनाव से मुक्ति मिल सकती है।

    सिंह राशि - सावन सोमवार पर इस राशि के जातक शिव जी को आम का रस अर्पित करें और साथ ही महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से आपको अपने करियर में लाभ देखने को मिल सकता है।

    कन्या राशि - कन्या राशि के जातक सावन सोमवार पर गंगाजल में बेलपत्र और सुगंध मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से आपको अपनी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

    यह भी पढ़ें - Sawan 2024: सोमवार को शुरू और सोमवार पर ही समाप्त होगा सावन, बन रहा है अद्भुत संयोग

    तुला राशि - सावन के महीने में भोलेनाथ को जल, भस्म और सफ़ेद चंदन अर्पित करें। ऐसा करने से आपके जीवन में सुख और समृद्धि बनी रहती है।

    वृश्चिक राशि - वृश्चिक राशि के जातक सावन सोमवार के दिन गंगाजल में लाल रंग कि फूल मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। इससे आपके ऊपर भोलेनाथ की कृपा बनी रहेगी।

    धनु राशि - सावन सोमवार के दिन धनु राशि वालों को गंगाजल में केसर मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए। इसका आपको विशेष लाभ प्राप्त होगा।

    मकर राशि - मकर राशि के जातकों को सावन सोमवार के दिन गंगाजल में काले तिल और बेलपत्र मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए। इस उपाय से शनि की बाधा दूर होती है, जिससे जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

    कुंभ राशि - कुंभ राशि वालों को सावन में सोमवार के दिन गंगाजल में कच्चा दूध मिलाकर शिवजी पर चढ़ाना चाहिए। इसके साथ ही आप भांग, धतूरा और बेलपत्र भी अर्पित कर सकते हैं।

    मीन राशि - मीन राशि के जातक भगवान शिव की विशेष कृपा के लिए सावन सोमवार के दिन जल में शहद, सुगंध, दूर्वा और अक्षत डालकर भोलेनाथ का अभिषेक करें। इस आपकी सभी मनोकामना पूर्ण हो सकती हैं।

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    खबरें और भी