Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sawan 2024: सावन के दूसरे सोमवार पर राशि अनुसार करें भगवान शिव का अभिषेक, बनेंगे सारे बिगड़े काम

    Updated: Sun, 28 Jul 2024 03:31 PM (IST)

    सावन का महीना बेहद शुभ माना जाता है। इस पूरे माह भगवान शंकर और माता पार्वती की पूजा का विधान है। इस साल सावन में 5 सोमवार पड़ रहे हैं जिसके चलते इसका ...और पढ़ें

    Sawan 2024: भगवान शंकर का इन चीजों से करें अभिषेक -
    Sawan 2024: भगवान शंकर का इन चीजों से करें अभिषेक -

    HighLights

    1. सावन का महीना बेहद शुभ माना जाता है।
    2. इस पूरे माह भगवान शंकर और माता पार्वती की पूजा का विधान है।
    3. इस साल सावन में 5 सोमवार पड़ रहे हैं।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में हर महीने का अपना एक खास महत्व है। धार्मिक दृष्टि से सावन का महीना बहुत शुभ माना जाता है। इस दौरान भगवान शिव धरती पर आते हैं और अपने सभी भक्तों की इच्छाओं को पूर्ण करते हैं, जो लोग भोलेनाथ की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं, उन्हें इस माह में शिव जी की विधिवत रूप से पूजा करनी चाहिए।

    साथ ही उनका अभिषेक (Shiv Abhishek In Sawan 2024) भी करना चाहिए, तो आइए राशि अनुसार शिव जी का अभिषेक किन चीजों से करना चाहिए? उसके बारे में जानते हैं, जो इस प्रकार हैं।

    भगवान शंकर का इन चीजों से करें अभिषेक

    • मेष राशि: मेष राशि के लोगों को शहद से शिव जी का अभिषेक करना चाहिए।
    • वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातक को भगवान शंकर का दूध से अभिषेक करना चाहिए।
    • मिथुन राशि : मिथुन राशि के जातक को गंगाजल में पान के पत्ते मिलाकर भोलेनाथ का अभिषेक करना चाहिए।
    • कर्क राशि: कर्क राशि के जातक को दही में शक्कर मिलाकर शिव जी का अभिषेक करना चाहिए।
    • सिंह राशि: सिंह राशि के जातक को जल में शहद और गुड़ मिलाकर देवों के देव महादेव का अभिषेक करना चाहिए।
    • कन्या राशि: कन्या राशि के लोगों को गंगाजल में बेलपत्र मिलाकर शिव जी का अभिषेक करना चाहिए।
    • तुला राशि: तुला राशि के लोगों को गाय के घी, इत्र या दूध से शंकर भगवान का अभिषेक करना चाहिए।
    • वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातक को पंचामृत और शहद से भोलेनाथ का अभिषेक करना चाहिए।
    • धनु राशि: धनु राशि के जातक को गंगाजल में भांग के पत्ते मिलाकर शंकर भगवान अभिषेक करना चाहिए।
    • मकर राशि: मकर राशि के लोगों को शिव जी का नारियल के पानी से अभिषेक करना चाहिए।
    • कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातक को पवित्र जल में काले मिलाकर भगवान शंकर का अभिषेक करना चाहिए।
    • मीन राशि: मीन राशि के जातक को पीले चंदन मिश्रित जल से शिव जी का अभिषेक करना चाहिए।

    यह भी पढ़ें: Baby Girl Names: अपनी बिटिया को दें शिव-शक्ति से जुड़ें अद्भुत नाम, घर में बनेगी रहेगी सुख-समृद्धि

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।