Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sawan 2024: क्या आपको भी सावन में मिल रहे हैं ये खास संकेत, तो समझिए भगवान शिव हैं आपसे प्रसन्न

    Updated: Thu, 25 Jul 2024 10:49 AM (IST)

    फिलहाल सावन का पवित्र महीना चल रहा है जिसे महादेव की भक्ति के लिए बहुत ही उत्तम माना जाता है। ऐसे में यदि आपको शिव जी के इस प्रिय माह में कुछ संकेत मि ...और पढ़ें

    Sawan 2024 सावन में मिलने वाले खास संकेत।
    Sawan 2024 सावन में मिलने वाले खास संकेत।

    HighLights

    1. 22 जुलाई, सोमवार के दिन से शुरू हो चुका है सावन।
    2. विशेष रूप से की जाती है महादेव की आराधना।
    3. शिव जी के प्रसन्न होने पर सावन में मिलते हैं कुछ खास संकेत।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। इस साल 22 जुलाई 2024 से सावन की शुरुआत हो चुकी है, यह महीना हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है। भक्त इस दौरान भोलेनाथ की कृपा प्राप्ति के लिए तरह-तरह के जतन करते हैं। सावन सोमवार पर शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़ देखने लायक होती है। ऐसा माना जाता है कि जब जीवन में भगवान शिव से जुड़े कुछ संकेत मिलते लगे, तो यह उनकी कृपा प्राप्ति का संकेत हो सकते हैं।

    प्रसन्न हैं भोलेनाथ

    शिव पुराण के अनुसार, जब भगवान शिव किसी व्यक्ति से प्रसन्न होते हैं, तब उस व्यक्ति को आंतरिक मन में डमरू बजने की आवाज सुनाई देती है। साथ ही यह भी माना जाता है कि मानसिक शांति पहुचाती है, जिससे व्यक्ति का तनाव भी कम होता है।

    पूजा सफल होने का है संकेत

    अगर आप किसी कार्य से बाहर जा रहे हैं और आपको रास्ते में नंदी महाराज यानी कि शांत बैल के दर्शन हो जाएं, तो यह इस बात का संकेत माना जाता है कि भगवान शिव आपकी पूजा से प्रसन्न हैं। ऐसे में आपको नंदी महाराज को देखकर उन्हें नमन करना चाहिए।

    यह भी पढ़ें - Sawan Shivratri 2024: दशकों बाद सावन शिवरात्रि पर 'भद्रावास' योग का हो रहा है निर्माण, प्राप्त होगा दोगुना फल

    जब आए ऐसा सपना

    यदि आपको सावन के दौरान सपने में भगवान शिव की सवारी नंदी करते हुए दिखाई देते हैं, तो आपको खुश हो जाना चाहिए। क्योंकि यह सपना इस बात का संकेत है कि आपको भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होने वाली है, जिससे आप शत्रुओं पर विजय प्राप्त कर लेंगे। वहीं अगर आपको सपने में शिव जी का मंदिर दिखाई देता है, तो यह भी महादेव की कृपा प्राप्ति का संकेत है।  

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें - Guru Pradosh Vrat 2024: कब है सावन माह का पहला प्रदोष व्रत? नोट करें शुभ मुहूर्त, तिथि एवं पूजा विधि

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।