Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sawan 2025: सावन में भोलेनाथ की कृपा पाना चाहते हैं? तो रात के समय करें ये दुर्लभ उपाय

    Updated: Mon, 07 Jul 2025 10:14 AM (IST)

    सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित है। ऐसी मान्यता है कि इस दौरान भोलेनाथ धरती पर आकर भक्तों के सभी कष्टों को दूर करते हैं। इसके अलावा इस दौरान रात मे ...और पढ़ें

    Sawan 2025 Upay: सावन में रात के समय करें ये दुर्लभ उपाय।
    Sawan 2025 Upay: सावन में रात के समय करें ये दुर्लभ उपाय।

    HighLights

    1. सावन का महीना बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है।
    2. यह भगवान शंकर की पूजा के लिए समर्पित है।
    3. शिव जी की पूजा से सभी परेशानियों का अंत होता है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित होता है और इस दौरान की गई पूजा-अर्चना बहुत फलदायी मानी जाती है। कहते हैं कि इस दौरान (Sawan 2025) भोलेनाथ धरती लोक पर आते हैं और अपने भक्तों के सभी कष्टों को दूर करते हैं। वहीं, शिव भक्त देवों के देव महादेव को खुश करने के लिए कई तरह के उपाय करते हैं।

    ऐसे में आज हम आपको रात के समय किए जाने वाले ऐसे चमत्कारी उपाय (Sawan 2025 Upay) बताएंगे, जिन्हें करने दुख-दरिद्रता से छुटकारा मिलेगा, तो आइए जानते हैं।

    सावन में रात के समय करें ये दुर्लभ उपाय (Sawan Night Remedies)

    • शिवलिंग पर जल चढ़ाएं - सावन के किसी भी सोमवार की रात को एक लोटे में थोड़ा सा कच्चा दूध और चुटकी भर काले तिल डालकर शिवलिंग पर अर्पित करें। इसके साथ ही अपनी मनोकामना भगवान शिव से कहें। मान्यता है कि यह उपाय राहु दोष के दुष्प्रभावों को कम करता है और जीवन में आने वाली अड़चनों को दूर कर सुख-शांति देता है।
    • घी का दीपक जलाएं - अगर आप आर्थिक तंगी से परेशान हैं, तो सावन के किसी भी सोमवार की रात को शिव मंदिर जाकर शिवलिंग के सामने देसी घी का दीपक जलाएं। इससे भगवान शिव खुश होते हैं और धन संबंधी परेशानियों को दूर करते हैं।
    • शिव पंचाक्षर मंत्र का जाप - रात में शिव पूजा करते समय "ॐ नमः शिवाय" मंत्र का 108 बार जाप करें। साथ ही, शिव चालीसा का पाठ भी कर सकते हैं। यह मंत्र जाप नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर मन को शांति देता है।
    • बिल्व पत्र और धतूरा अर्पित करें - रात के समय शिवलिंग पर बिल्व पत्र, धतूरा और आक के फूल अर्पित करें। यह भगवान शिव को बहुत प्रिय हैं। कहते हैं कि इसे अर्पित करने से भोलेनाथ मनचाहा फल प्रदान करते हैं।
    • जौ और गेहूं का दान - अगर आप शत्रुओं पर विजय पाना चाहते हैं, तो रात के समय थोड़े से जौ को दूध में भिगो दें। अगले दिन सुबह इन जौ को पक्षियों को खिला दें। इस उपाय को करने से शत्रुओं पर विजय मिलती है। साथ ही जीवन में सुख-समृद्धि आती है।
    • निशिता काल में रुद्राभिषेक - सावन शिवरात्रि की रात निशिता काल में रुद्राभिषेक करना बहुत फलदायी माना जाता है। कहा जाता है कि इस उपाय को करने से सभी कष्टों का अंत होता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है।

    यह भी पढ़ें: Mangala Gauri Vrat 2025: 14 या 15 जुलाई, कब शुरू होगा सावन मंगला गौरी व्रत? जानें डेट, पूजा विधि और लाभ

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।