Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सावन में शिवलिंग पर जल चढ़ाते समय इन शुभ चीजों को मिलाएं, भोलेनाथ की होगी असीम कृपा

    Updated: Tue, 14 Jul 2026 07:15 PM (GMT+05:30)

    सावन में शिवलिंग पर जल चढ़ाते समय कुछ अन्य सामग्रियां मिलाने से भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है। इन सभी चीजों को बहुत शुभ माना जाता है और मान्यता है ...और पढ़ें

    सावन में शिवलिंग पर जल चढ़ाते समय इन चीजों को मिलाकर पाएं शिव कृपा (Picture Credit: AI Generated)

    सावन में शिवलिंग पर जल चढ़ाते समय इन चीजों को मिलाकर पाएं शिव कृपा (Picture Credit: AI Generated)

    HighLights

    1. सावन में शिवलिंग पर जल चढ़ाना अत्यंत शुभ।

    2. जल में दूध, दही, शहद, गंगाजल मिलाकर चढ़ाएं।

    3. भोलेनाथ की असीम कृपा और मनोकामना पूर्ति होती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। जल्द ही सावन का महीना शुरू होने वाला है और इसे भगवान शिव की आराधना के लिए सबसे पवित्र समय माना जाता है।

    ऐसा कहा जाता है कि इस दौरान भगवान विष्णु योगनिद्रा में चले जाते हैं और पूरी दुनिया का संचालन शिव जी करते हैं। ऐसे में यदि भक्त उन्हें प्रसन्न करने के लिए कुछ आसान उपाय आजमाते हैं तो उनकी सभी मनोकामनाओं की पूर्ति हो सकती है।

    भगवान शिव की पूजा शिवलिंग रूप में की जाती है और सावन में शिवलिंग का जलाभिषेक करने से विशेष फल मिलते हैं। इस दौरान भक्त भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए कई तरह से पूजा करते हैं। अगर आप भी सावन में शिवलिंग पर जल चढ़ाते हैं तो उसमें कुछ अन्य सामग्रियां मिलाकर अर्पित करने से विशेष फलों की प्राप्ति हो सकती है और पूजा का पूर्ण फल भी मिल सकता है।

    जल में दूध मिलाकर शिवलिंग पर चढ़ाएं

    भगवान शिव को चढ़ाई जाने वाली चीजों में सबसे पवित्र दूध को माना जाता है। अगर आप शिवलिंग पर जल के साथ कच्चा दूध मिलाकर चढ़ाते हैं तो उन्हें शीतलता मिलती है। यही नहीं मान्यता यह भी हैं कि समुद्र मंथन के दौरान शिव जी ने अपने कंठ में विष को इकठ्ठा किया था और दूध चढ़ाने से उनके कंठ को ठंडक मिलती है।

    जल में दही मिलाकर शिवलिंग पर चढ़ाएं

    सावन के महीने में शिवलिंग पर यदि आप जल के साथ दही मिलाकर चढ़ाएंगे तो यह भी शिव कृपा पाने का एक माध्यम है। इस प्रकार किया गया अभिषेक भोलेनाथ को अत्यंत पसंद है और इससे भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। शिवलिंग पर दही चढ़ाने से भक्तों को अच्छी सेहत का आशीर्वाद मिलता है।

    खबरें और भी

    जल में शहद मिलाकर शिवलिंग पर चढ़ाएं

    हिंदू धर्म में शहद को भी शुद्ध और पवित्र सामग्री माना जाता है और किसी भी पूजा में इसका इस्तेमाल किया जाता है। यदि आप सावन के महीने में शिवलिंग का जलाभिषेक करते समय उसमें शहद भी मिलाएंगे तो पूजा का पूर्ण फल मिलता है।

    जल के साथ मिलाएं गंगाजल

    यदि आप शिवलिंग पर जल अर्पित करते समय उसमें गंगाजल की कुछ बूंदें मिलाएंगे तो यह अत्यंत शुभ माना जाता है। इससे शिव पूजन का पूर्ण फल मिलता है और भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

    सावन में सबसे शुभ कामों में शिवलिंग का जलाभिषेक माना जाता है। यदि आप जल में यहां बताई कुछ अन्य चीजें मिलाकर शिवलिंग का स्नान कराते हैं तो यह विशेष रूप से फलदायी माना जाता है।

    यह भी पढ़ें- सावन शिवरात्रि 2026: 10 अगस्त को चढ़ेगा कांवड़ का जल, डायरी में अभी नोट करें चारों पहर की पूजा का मुहूर्त

    यह भी पढ़ें- Sawan 2026: भगवान शिव का प्रिय महीना 30 जुलाई से शुरू, 28 अगस्त तक 15 प्रमुख पर्व-त्यौहार

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।