Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sawan Ank Jyotish 2025: सावन सोमवार पर किस मूलांक को मिलेगा लाभ, क्या आपका नाम भी है शामिल?

    Updated: Fri, 11 Jul 2025 01:21 PM (GMT+05:30)

    सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित है और अंक ज्योतिष (Sawan Ank Jyotish 2025) में इसका विशेष महत्व है। सावन के सोमवार कुछ मूलांकों जैसे कि 1 3 5 और 9 ...और पढ़ें

    Sawan Ank Jyotish 2025: सावन सोमवार पर किस मूलांक वालों को मिलेगा लाभ?
    Sawan Ank Jyotish 2025: सावन सोमवार पर किस मूलांक वालों को मिलेगा लाभ?

    HighLights

    1. सावन का महीना सभी शिव भक्तों के लिए महत्व रखता है।
    2. सावन हिंदू कैलेंडर का पांचवां महीना है।
    3. यह भगवान शिव को समर्पित है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सावन का महीना भगवान शिव की पूजा के लिए समर्पित होता है। इस दौरान पड़ने वाले सभी सोमवार का विशेष महत्व है। ज्योतिष और अंक ज्योतिष दोनों में इस महीने (Sawan 2025) को बहुत शुभ माना जाता है। अंक ज्योतिष के अनुसार, सावन के सोमवार कुछ विशेष मूलांकों के लिए बहुत फलदायी हो सकते हैं, तो आइए इस आर्टिकल में उन मूलांक (Sawan Ank Jyotish 2025) के बारे में जानते हैं, जो इस प्रकार हैं।

    मूलांक 1

    मूलांक 1 के जातकों के लिए सावन का महीना नई ऊर्जा लेकर आएगा। सावन सोमवार पर भगवान शिव का अभिषेक करने से आपको कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा।

    • लाभ - करियर में उन्नति, सम्मान में वृद्धि, और धन लाभ।
    • उपाय - शिवलिंग पर जल और लाल चंदन अर्पित करें।

    मूलांक 3

    मूलांक 3 के लिए सावन सोमवार ज्ञान और समृद्धि लेकर आएगा। ऐसे में भोलेबाबा की विधिवत पूजा करें।

    • लाभ - शिक्षा, व्यवसाय और व्यक्तिगत कार्यों में सफलता मिलेगी। साथ ही रुके हुए काम पूरे होंगे।
    • उपाय - शिवलिंग पर दूध और केसर चढ़ाएं।

    मूलांक 5

    मूलांक 5 के लिए सावन सोमवार व्यावसायिक सफलता लेकर आएगा। हालांकि इन्हें शिव-पार्वती की एक साथ पूजा करने की सलाह दी जाती है।

    • लाभ - व्यापार में नए अवसर, आर्थिक स्थिति में सुधार, और यात्रा से लाभ के योग हैं।
    • उपाय - शिवलिंग पर बेलपत्र और गंगाजल चढ़ाएं और 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का 108 बार जप करें।

    मूलांक 9

    मंगल द्वारा शासित मूलांक 9 के जातकों के लिए सावन सोमवार ऊर्जा और साहस बढ़ाएगा। वहीं, इन्हें शिव परिवार की विशेष पूजा करने की सलाह दी जाती है।

    खबरें और भी

    • लाभ - शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होगा। साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं और करियर में सफलता मिलेगी।
    • उपाय - शिवलिंग पर पंचामृत से अभिषेक करें।

    यह भी पढ़ें: Sawan 1st day 2025: आज सावन के पहले दिन इस विधि से करें पूजा, नोट करें मंत्र, भोग और शिव जी का प्रिय फूल

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।