Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sawan Somwar 2025 Upay: भगवान शिव की पूजा के समय करें ये खास उपाय, अन्न-धन से भर जाएंगे भंडार

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Sun, 27 Jul 2025 01:30 PM (GMT+05:30)

    सावन माह (Sawan Somwar 2025 Upay) के प्रत्येक सोमवार पर देवों के देव महादेव और जगत की देवी मां पार्वती की विशेष पूजा की जाती है। साथ ही सावन सोमवार का ...और पढ़ें

    Sawan Somwar 2025 Upay: भगवान शिव को कैसे प्रसन्न करें?
    Sawan Somwar 2025 Upay: भगवान शिव को कैसे प्रसन्न करें?

    HighLights

    1. सावन महीने में पुत्रदा एकादशी मनाई जाती है।
    2. सावन में रोजाना महादेव की पूजा की जाती है।
    3. भगवान शिव की पूजा से संकटों का नाश होता है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Sawan Somwar 2025 Upay: वैदिक पंचांग के अनुसार, 28 जुलाई को सावन माह का तीसरा सोमवार है। सोमवार का दिन देवों के देव महादेव को समर्पित होता है। इस शुभ अवसर पर देवों के देव महादेव और मां पार्वती की भक्ति भाव से पूजा की जाती है। साथ ही मनचाही मुराद पाने के लिए सावन सोमवार का व्रत रख जाता है। इस व्रत के पुण्य-प्रताप से देवों के देव महादेव प्रसन्न होते हैं।

    ज्योतिष शास्त्र में सावन सोमवार पर विशेष उपाय करने का विधान है। इन उपायों को करने से साधक के सकल मनोरथ सिद्ध हो जाते हैं। साथ ही करियर और कारोबार में तरक्की और उन्नति सफलता मिलती है। अगर आप भी देवों के देव महादेव को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो सावन माह के तीसरे सोमवार पर पूजा के समय ये उपाय जरूर करें।

    यह भी पढ़ें- Sawan 2025: कैलााश मेला के चलते हाईवे पर वाहनों की नो एंट्री, पढ़िए मंदिर में क्या है दर्शन की व्यवस्था

    सावन सोमवार के उपाय

    • अगर आप देवों के देव महादेव को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो सावन माह के तीसरे सोमवार पर गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक करें। साथ ही शिव तांडव स्तोत्र का पाठ करें। इसके बाद बाबा से अपनी कामना कहें। इस उपाय को करने से साध की हर मनोकामना पूरी होती है।
    • अविवाहित जातक शीघ्र विवाह और मनचाहा जीवनसाथी पाने के लिए सावन माह के तीसरे सोमवार पर स्नान-ध्यान के बाद गाय के कच्चे दूध से भगवान शिव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से भगवान शिव शीघ्र प्रसन्न हो जाते हैं।
    • वैवाहिक जीवन में सुख और शांति के लिए सावन माह के तीसरे सोमवार पर शिवलिंग पर घी अर्पित करें। आसान शब्दों में कहें तो घी से भगवान शिव का अभिषेक करें। इसके बाद शुद्ध जल या गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक करें।
    • अगर आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत करना चाहते हैं, तो सावन के तीसरे सोमवार पर पारद शिवलिंग घर ले आएं। इसके बाद भक्ति भाव से पारद शिवलिंग की पूजा करें। इस उपाय को करने से वास्तु दोष से संबंधित सभी परेशानी दूर हो जाती है।
    • शनिदेव की कृपा पाने के लिए सावन माह के तीसरे सोमवार पर स्नान-ध्यान के बाद काले तिल मिश्रित गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से राहु और केतु की बाधा भी दूर होती है।
    • सावन माह के तीसरे सोमवार पर विधि-विधान से देवों के देव महादेव की पूजा करें। वहीं, पूजा के बाद जथा शक्ति तथा भक्ति भाव से गरीबों के मध्य अन्न, जल, धन और वस्त्र का दान करें। इस उपाय को करने से अन्न-धन की कमी दूर हो जाती है।

    यह भी पढ़ें- Sawan Somvar 2025: सावन सोमवार पर बनेगा महासंयोग! भगवान गणेश की कृपा से दूर होगी आर्थिक तंगी

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    खबरें और भी