Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sawan Pradosh Vrat 2024: सावन के अंतिम प्रदोष व्रत पर इस विधि से करें शिव जी का अभिषेक, पूर्ण होंगे सभी कार्य

    Updated: Sat, 17 Aug 2024 11:26 AM (IST)

    प्रदोष व्रत देवों के देव महादेव की पूजा के लिए सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। प्रति माह दो प्रदोष व्रत आते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस व्रत को रखने ...और पढ़ें

    Sawan Pradosh Vrat 2024: शिव जी का ऐसे करें अभिषेक
    Sawan Pradosh Vrat 2024: शिव जी का ऐसे करें अभिषेक

    HighLights

    1. प्रदोष व्रत देवों के देव महादेव की पूजा के लिए सर्वश्रेष्ठ माना जाता है।
    2. हर महीने की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत रखा जाता है।
    3. प्रदोष व्रत पर शिव जी की पूजा का विधान है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर महीने की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत रखा जाता है। वहीं, जब यह सावन में पड़े तो इसका महत्व और भी ज्यादा बढ़ जाता है। आज यानी 17 अगस्त, 2024 को सावन माह का अंतिम प्रदोष व्रत रखा जा रहा है, जो भगवान शंकर और देवी पार्वती की पूजा के लिए समर्पित है। ऐसा कहा जाता है कि इस मौके पर (Sawan Pradosh Vrat 2024) कठिन व्रत का पालन करने और शिव जी का अभिषेक करने से भोलेनाथ और देवी पार्वती की पूर्ण कृपा प्राप्त होती है, तो चलिए राशि अनुसार भोलेनाथ का अभिषेक कैसे करना है? उसके बारे में जानते हैं।

    यह भी पढ़ें: Shani Pradosh Vrat 2024: प्रदोष व्रत के दिन अवश्य करें इस स्तोत्र का पाठ, धन से भरी रहेगी तिजोरी

    शिव जी का ऐसे करें अभिषेक

    • मेष राशि: मेष राशि के लोगों को सावन के अंतिम प्रदोष व्रत पर शिव जी का पानी में गुड़ मिलाकर अभिषेक करना चाहिए।
    • वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातक को भगवान शंकर का दूध और दही से अभिषेक करना चाहिए।
    • मिथुन राशि: मिथुन राशि के लोगों को प्रदोष व्रत के दिन भोलेनाथ का शहद से अभिषेक करना चाहिए।
    • कर्क राशि: कर्क राशि के जातकों को प्रदोष व्रत पर शिव जी का पंचामृत से अभिषेक करना चाहिए।
    • सिंह राशि: सिंह राशि के जातक को जल में शहद और गुड़ मिलाकर शंकर भगवान का अभिषेक करना चाहिए।
    • कन्या राशि: कन्या राशि के लोगों को गंगाजल में बेलपत्र मिलाकर शिव जी का अभिषेक करना चाहिए।
    • तुला राशि: तुला राशि के लोगों को दूध से शंकर जी का अभिषेक करना चाहिए।
    • वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातक को पंचामृत और शहद से शिव जी का अभिषेक करना चाहिए।
    • धनु राशि: धनु राशि के लोगों को गंगाजल में भांग के पत्ते मिलाकर भोलेनाथ का अभिषेक करना चाहिए।
    • मकर राशि: मकर राशि के लोगों को शिव जी का नारियल के पानी से अभिषेक करना चाहिए।
    • कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातक को पवित्र जल में काले तिल मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए।
    • मीन राशि: मीन राशि के जातक को केसर मिश्रित जल से शिव जी का अभिषेक करना चाहिए।

    शिव जी अभिषेक मंत्र

    • ॐ नमः शिवाय।
    • ॐ शर्वाय नम:।
    • ॐ विरूपाक्षाय नम:।
    • ॐ विश्वरूपिणे नम:।

    यह भी पढ़ें: Sawan Somwar 2024: कब है सावन का अंतिम सोमवार? अभी नोट करें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

    अस्वीकरण: ''इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है''।