Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sawan Pradosh Vrat 2024: प्रदोष व्रत पर राशि अनुसार शिव जी को चढ़ाएं उनकी प्रिय चीजें, बढ़ेगा सुख-सौभाग्य

    Updated: Thu, 01 Aug 2024 11:53 AM (GMT+05:30)

    हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का अपना एक खास महत्व है। यह भगवान शंकर की पूजा के लिए समर्पित है। इस व्रत को करने से मनचाहे वर की प्राप्ति होती है। साथ ही ...और पढ़ें

    Sawan Pradosh Vrat 2024: सावन प्रदोष व्रत पर भोलेनाथ को अर्पित करें ये चीजें -
    Sawan Pradosh Vrat 2024: सावन प्रदोष व्रत पर भोलेनाथ को अर्पित करें ये चीजें -

    HighLights

    1. हर महीने की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत रखा जाता है।
    2. हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का अपना एक खास महत्व है।
    3. यह भगवान शंकर की पूजा के लिए समर्पित है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर महीने की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत रखा जाता है, लेकिन सावन में पड़ने वाले प्रदोष व्रत की महिमा ही कुछ और है। आज यानी 1 अगस्त, 2024 को सावन माह का पहला प्रदोष व्रत रखा जा रहा है, जो भगवान शंकर और माता पार्वती की पूजा के लिए समर्पित है। ऐसी मान्यता है कि इस मौके पर (Sawan Pradosh Vrat 2024) भोलेनाथ और देवी पार्वती की पूजा करने से भक्तों की सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। साथ ही जीवन में खुशहाली आती है।

    वहीं, अगर इस शुभ अवसर (Guru Pradosh Vrat 2024) पर शिव जी को कुछ चीजें अर्पित की जाए, तो जीवन के सभी क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होती है, तो आइए जानते हैं कि राशि अनुसार भोलेनाथ को क्या अर्पित करना चाहिए?

    शिव जी को चढ़ाएं ये चीजें (Offer These Things To Lord Shiva According To Zodiac Sign)

    • मेष राशि: मेष राशि के लोगों को सावन के पहले प्रदोष व्रत पर शिव जी को लाल चंदन चढ़ाना चाहिए।
    • वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातक को भगवान शंकर को दूध और जनेऊ अर्पित करना चाहिए।
    • मिथुन राशि : मिथुन राशि के लोगों को प्रदोष व्रत के दिन भोलेनाथ को बेलपत्र चढ़ाना चाहिए।
    • कर्क राशि: कर्क राशि के जातकों को प्रदोष व्रत पर शिव जी को गुलाल अर्पित करना चाहिए।
    • सिंह राशि: सिंह राशि वालों को इस तिथि पर देवों के देव महादेव को गुड़ चढ़ाना चाहिए।
    • कन्या राशि: कन्या राशि के लोगों को इस मौके पर गन्ने के रस से शिव जी का अभिषेक करना चाहिए।
    • तुला राशि: तुला राशि के लोगों को प्रदोष व्रत के दिन शंकर भगवान को शहद, सफेद चंदन और श्रीखंड चढ़ाना चाहिए।
    • वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातकों को इस शुभ अवसर पर भोलेनाथ को लाल धागा अर्पित करना चाहिए।
    • धनु राशि: धनु राशि के लोगों को इस शुभ दिन पर केसर मिश्रित जल शंकर भगवान को चढ़ाना चाहिए।
    • मकर राशि: मकर राशि के लोगों को प्रदोष व्रत के दिन शिव जी को नीले फूल और शमी पत्र अर्पित करना चाहिए।
    • कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातकों को इस तिथि पर भगवान शंकर को काले तिल अर्पित करना चाहिए।
    • मीन राशि: मीन राशि वालों को प्रदोष व्रत के दिन नागकेसर का फूल भोलेनाथ को अर्पित करना चाहिए।

    यह भी पढ़ें: Sawan Pradosh Vrat 2024: सावन के पहले प्रदोष व्रत पर इन गलतियों से रहें दूर, मिल सकते हैं बुरे परिणाम

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    खबरें और भी