Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सावन में अगर आपको दिखे ये संकेत, तो भोलेनाथ की होने वाली है आप पर कृपा

    Updated: Fri, 25 Jul 2025 10:00 AM (IST)

    सावन के महीने में भोलेनाथ की पूजा और व्रत करने से भक्तों को कई संकेत मिलते हैं जो बताते हैं कि उन पर भगवान शिव की कृपा हो रही है। मानसिक शांति तनाव मे ...और पढ़ें

    भाव के भूखे शिवजी कर देते हैं मनोकामनाओं को पूरा।
    भाव के भूखे शिवजी कर देते हैं मनोकामनाओं को पूरा।

    HighLights

    1. परेशानियां कम हों, तो समझें कि मिल रही है कृपा।
    2. आपका गुस्सा ओर तनाव कम होता जा रहा है।
    3. मन शिव भक्ति में लीन होने लगे और शांति मिले।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। देवाधिदेव महादेव के प्रिय महीने सावन में भक्त अपने आराध्य की पूजा और व्रत कर रहे हैं। आप भी भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए अपने स्तर से कुछ न कुछ जरूर कर रहे होंगे। भले ही एक लोटा जल चढ़ा रहे हों।

    यदि ऐसा करते हुए आपको कुछ संकेत मिलने लगें, तो समझ लीजिए कि भोलेनाथ की कृपा आप पर हो रही है। दरअसल, शिवजी सिर्फ भाव के भूखे हैं। यदि कोई उन्हें एक लोटा जल ही पूर्ण श्रद्धा से चढ़ाता है, तो वह उसकी मनोकामनाओं को पूरा कर देते हैं।

    सावन में जो व्यक्ति नियमित रूप से भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक करते हैं उनके ऊपर भगवान शिव अपनी विशेष कृपा करते हैं। मगर, आपको कैसे पता चलेगा कि आपके ऊपर शिवजी की कृपा हो रही है।

    क्या सच में ऐसे कुछ संकेत मिलने लगेंगे। अगर आप गौर करेंगे, तो पाएंगे कि ऐसा हो रहा है और इसकी वजह से आपकी जिंदगी में भी बदलाव दिखने लगे हैं। आइए जानते हैं कि कैसे मिलते हैं संकेत… 

    परेशानियां दूर हों और मन रहे शांत 

    भोलेनाथ की भक्ति करने पर आपको मानसिक शांति मिलने लगेगी। आप पाएंगे कि पहले की तुलना में आपको अब गुस्सा कम आ रहा है। तनाव कम हो रहा है। शिवालय जाए बिना या पूजा किए बिना आपको अपने दिन में कुछ अधूरा लगने लगा है। 

    आपको लग रहा है कि आज कुछ मिस हो गया है, तो समझ लीजिए कि आप पर भोलेनाथ की कृपा हो रही है। बिना भोलेनाथ की मर्जी के आप उनके द्वार भी नहीं पहुंच सकेंगे। इसी तरह यदि आपके जीवन की परेशानियां कम होने लगी हैं या खत्म हो गई हैं, तो भी समझिए कि शिवजी की कृपा मिल रही है।  

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग की कहानी, यहां मरीजों की ठीक होती है बीमारी… जानिए क्यों है यह खास

    सपने में होने लगें दर्शन 

    यदि आप अचानक से शिव भक्ति में लीन होने लगे हैं। रोजाना मंदिर जाने लगे हैं। शिव मंत्रों का जाप करने लगे हैं या उनके भजन सुनने लगे हैं, तो भी यह शिव कृपा के संकेत हैं। इसके अलावा यदि सपने में आपको भगवान शिव या उनसे जुड़े प्रतीक जैसे शिवलिंग, त्रिशूल, सांप, बेलपत्र आदि दिखने लगें, तो भी संकेत है कि आप पर भोलेनाथ की कृपा हो रही है। 

    यह भी पढ़ें- हथेली के सूर्य पर्वत पर बना है त्रिकोण, गुप्त विद्याओं के साथ मिलेगा मान-सम्मान 

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।