Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sawan Somwar 2024: सावन सोमवार व्रत में शाम को क्या खाएं और क्या नहीं? यहां जानें

    Updated: Mon, 22 Jul 2024 01:01 PM (GMT+05:30)

    सावन (Sawan Somwar 2024) के महीने में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने का विधान है। यह महीना सनातन धर्म में बेहद अहम माना जाता है। सावन में काव ...और पढ़ें

    Sawan 2024: सावन सोमवार व्रत में जरूर करें फलाहार
    Sawan 2024: सावन सोमवार व्रत में जरूर करें फलाहार

    HighLights

    1. सावन सोमवार का व्रत किया जाता है।
    2. सोमवार के दिन सुबह व्रत का संकल्प लेना चाहिए।
    3. व्रत के दौरान खानपान के नियम का पालन करना चाहिए।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Sawan Somwar Vrat Me Kya Khaye: इस बार सावन महीना अधिक खास माना जा रहा है, क्योंकि सावन महीने की शुरुआत सोमवार (22 जुलाई 2024) के दिन से हुई है। सनातन धर्म में सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है। मान्यता है कि इस खास अवसर पर सच्चे मन से महादेव की पूजा और व्रत करने से सुख एवं समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ शिव जी प्रसन्न होते हैं। अगर आप सावन सोमवार का व्रत कर रहे हैं, तो खानपान के नियम का पालन अवश्य करें। मान्यता है कि इन नियम का पालन करने से व्रत के पुण्य से जातक को शुभ फल की प्राप्ति होती है। ऐसे में आइए जानते हैं सोमवार व्रत में किन चीजों का सेवन करना चाहिए?

    यह भी पढ़ें: Sawan 2024: शिवलिंग पर संध्याकाल में जल अर्पित क्यों नहीं करना चाहिए? जानें वजह

    सावन सोमवार व्रत में इन चीजों का करें सेवन

    • सावन सोमवार व्रत को श्रद्धा भाव से करना चाहिए। शाम को व्रत का फलाहार करना चाहिए। इस दौरान आलू से बनी हुई चीजों का सेवन कर सकते हैं। व्रत का भोजन बनाने के लिए सेंधा नमक का प्रयोग करना चाहिए।
    • इसके अलावा फलाहार में फल को भी शामिल कर सकते हैं।
    • सोमवार व्रत में दूध और दही का भी सेवन कर सकते हैं।
    • व्रत का फलाहार करने के लिए लौकी की सब्जी भी बना सकते हैं। इसके अलावा साबूदाने की खिचड़ी या खीर का सेवन भी कर सकते हैं।

    इन चीजों का न करें सेवन

    • सावन सोमवार व्रत के दौरान बैंगन, पालक और फूल गोभी की सब्जी को न खाएं। साथ ही बेसन से बनी हुई चीजों के सेवन से दूर रहें।
    • इसके अलावा व्रत न करने वाले लोगों को भी सावन में तामसिक भोजन नहीं करना चाहिए।

    इन बातों का रखें ध्यान

    सावन सोमवार व्रत के दिन सुबह जल्दी उठना चाहिए। सुबह की पूजा करने के बाद दिन में सोना वर्जित है। सच्चे मन से भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना करें। साथ ही सुख-समृद्धि में वृद्धि के लिए कामना करें। मान्यता है कि इन नियम का पालन करने से साधक को व्रत का शुभ फल प्राप्त होता है।

    यह भी पढ़ें: Sawan Somwar 2024: इस दिन से शुरू करें सोलह सोमवार व्रत, दांपत्य जीवन होगा खुशहाल

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।