Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sawan 2025: सावन सोमवार व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं? जानिए व्रत नियम

    Updated: Thu, 05 Jun 2025 02:38 PM (IST)

    सावन (Sawan 2025) का महीना भगवान शिव की आराधना के लिए विशेष है। इस दौरान भक्त सावन सोमवार व्रत रखते हैं। इस साल यह महीना 11 जुलाई से 9 अगस्त तक है जिस ...और पढ़ें

    Sawan 2025 Fast Rules: सावन व्रत के नियम।
    Sawan 2025 Fast Rules: सावन व्रत के नियम।

    HighLights

    1. सावन का महीना बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है।
    2. यह दिन भगवान शंकर की पूजा के लिए समर्पित है।
    3. शिव जी की पूजा से सभी परेशानियों का अंत होता है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सावन का महीना भगवान शिव की पूजा के लिए समर्पित है। इस पूरे महीने में साधक भोलेनाथ को खुश करने के लिए विभिन्न पूजा अनुष्ठान का पालन करते हैं, जिसमें से एक सावन सोमवार व्रत रखना भी है। हिंदू पंचांग को देखते हुए इस साल सावन का महीना 11 जुलाई से शुरू होकर 9 अगस्त तक चलेगा, जिसमें चार सावन सोमवार (Sawan 2025) पड़ेंगे, तो आइए इस आर्टिकल में जानते हैं कि व्रत का सही नियम क्या है? ताकि व्रत का पूरा फल प्राप्त हो।

    सावन व्रत नियम (Sawan 2025 Fast Rules)

    • व्रत शुरू करने से पहले भगवान शिव के समक्ष व्रत का संकल्प लें।
    • व्रत के दौरान ब्रह्मचर्य का पालन करें।
    • तन और मन से सात्विक रहने का प्रयास करें।
    • झूठ और किसी भी प्रकार के विवाद से दूर रहें।
    • भगवान शिव की विधिपूर्वत पूजा करें।
    • व्रत का पारण अगले दिन शिव प्रसाद या सात्विक भोजन से करें।

    सावन व्रत में क्या खाएं? (Sawan 2025 Vrat Me Kya Khayen?)

    सावन सोमवार व्रत के दौरान मौसमी फल जैसे - केला, सेब, संतरा, पपीता, तरबूज, खरबूजा, आम आदि का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा दूध से बनी चीजों जैसे कि मखाने की खीर, साबूदाने की खीर, कुट्टू के आटे की पूरी, पराठा, पकौड़ी और सिंघाड़े के आटे से बनी चीजें, उबले हुए आलू, आलू की टिक्की, आलू का हलवा, शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए नारियल पानी का सेवन कर सकते हैं। वहीं, व्रत में सामान्य नमक की जगह सेंधा नमक का प्रयोग कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: Sawan Somwar 2025: सावन के पहले सोमवार पर रखा है व्रत, तो फलाहार में खाएं ये 5 स्वादिष्ट डिशेज

    सावन व्रत में क्या नहीं खाना चाहिए? (Sawan 2025 Vrat Me Kya Khayen?)

    सावन सोमवार व्रत में अनाज (चावल, गेहूं), तामसिक भोजन जैसे - (लहसुन और प्याज, मांस, मछली, अंडे), साधारण नमक, हल्दी और मसाले व बैंगन का सेवन करने से बचें। इससे व्रत खंडित हो सकता है।

    यह भी पढ़ें: Ram Darbar Pran Pratishtha: प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर ऐसे प्राप्त करें राम जी की कृपा, दूर होंगे सभी कष्ट

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    खबरें और भी