Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    September Festival List 2024: सितंबर में है त्योहारों और व्रत की भरमार, एक क्लिक में देखें पूरी लिस्ट

    Updated: Wed, 28 Aug 2024 02:30 PM (GMT+05:30)

    सितंबर के महीने की शुरुआत के लिए कुछ ही दिन रह गए हैं। अधिकतर लोगों को इस माह के आने का बेसब्री से इंतजार रहता है क्योंकि सितंबर में हरतालिका तीज गणेश ...और पढ़ें

    September 2024 Festival: सितंबर में मनाई जाएगी गणेश चतुर्थी
    September 2024 Festival: सितंबर में मनाई जाएगी गणेश चतुर्थी

    HighLights

    1. सभी पर्व का विशेष महत्व है।
    2. जल्द ही सितंबर की शुरुआत होने वाली है।
    3. इस माह में कई त्योहार मनाए जाएंगे।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में कई खास पर्व मनाए जाते हैं, जिनका विशेष महत्व है। अब जल्द ही सितंबर महीने की शुरुआत होने वाली है। यह महीना धार्मिक दृष्टि से बहुत खास रहने वाला है, क्योंकि सितंबर में कई महत्वपूर्ण व्रत (September 2024 Vrat List) और पर्व मनाए जाएंगे, तो ऐसे में चलिए सितंबर की शुरुआत होने से पहले जान लेते हैं कि इस महीने में कौन से त्योहार और व्रत पड़ रहे हैं।

      

    सितंबर 2024 माह के व्रत और त्योहारों की पूरी लिस्ट

    • 01 सितंबर 2024, दिन रविवार को मासिक शिवरात्रि व्रत किया जाएगा
    • 02 सितंबर 2024, दिन सोमवार को सोमवती अमावस्या मनाई जाएगी।
    • 06 सितंबर 2024, दिन शुक्रवार को हरतालिका तीज और वाराह जयंती है।  
    • 07 सितंबर 2024, शनिवार - गणेश चतुर्थी और विनायक चतुर्थी का पर्व मनाया जाएगा।
    • 08 सितंबर 2024, दिन रविवार को  ऋषि पंचमी है
    • 09 सितंबर 2024, दिन सोमवार को स्कंद षष्ठी व्रत किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें: Hartalika Teej पर सरल विधि से करें महादेव की पूजा, जल्द बनेंगे विवाह के संयोग

    • 10 सितंबर 2024, दिन मंगलवार को ललिता सप्तमी और ज्येष्ठ गौरी आवाहन है।
    • 11 सितंबर 2024, दिन बुधवार को राधा अष्टमी व्रत है और महालक्ष्मी व्रत आरंभ होगा।  
    • 12 सितंबर 2024, दिन बृहस्पतिवार को गणेश विसर्जन किया जाएगा।  

    • 14 सितंबर 2024, दिन शनिवार को परिवर्तिनी एकादशी व्रत है।
    • 15 सितंबर 2024, दिन रविवार को वामन जयंती, ओणम और भुवनेश्वरी जयंती है
    • 16 सितंबर 2024, दिन सोमवार को विश्वकर्मा पूजा और कन्या संक्रांति है।  
    • 17 सितंबर 2024, दिन मंगलवार को अनंत चतुर्दशी, पूर्णिमा श्राद्ध, भाद्रपद पूर्णिमा व्रत है।  
    • 18 सितंबर 2024, दिन बुधवार को पितृपक्ष की शुरुआत, प्रतिपदा श्राद्ध, चंद्रग्रहण आंशिक और भाद्रपद पूर्णिमा है
    • 19 सितंबर 2024, दिन गुरुवार को आश्विन मास प्रारंभ होगा।  

    खबरें और भी

    • 21 सितंबर 2024, दिन शनिवार को विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी है।  
    • 24 सितंबर 2024, दिन मंगलवार को कालाष्टमी और मासिक कालाष्टमी मनाई जाएगी।    
    • 25 सितंबर 2024, दिन बुधवार को अश्विन कृष्ण नवमी नवमी श्राद्ध, जीवित्पुत्रिका व्रत है।  
    • 28 सितंबर 2024, दिन शनिवार को इंदिरा एकादशी व्रत है।  
    • 29 सितंबर 2024, दिन रविवार को आश्विन कृष्ण द्वादशी द्वादशी श्राद्ध, मघा श्राद्ध, प्रदोष व्रत है।  
    • 30 सितंबर 2024, दिन सोमवार को अश्विन कृष्ण त्रयोदशी, त्रयोदशी श्राद्ध, मासिक शिवरात्रि है।  

    यह भी पढ़ें: Somvati Amavasya 2024: सोमवती अमावस्या पर तर्पण के समय करें इस स्तोत्र का पाठ, पितृ दोष से मिलेगी निजात


    अस्वीकरण: ''इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है''।