Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shani Amavasya 2025: शनि अमावस्या के दिन इन जगहों पर जलाएं दीपक, पितृ दोष से मिलेगा छुटकारा

    Updated: Sat, 29 Mar 2025 09:59 AM (IST)

    सनातन धर्म में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व है। वैदिक पंचांग के अनुसार इस पर्व को हर महीने के कृष्ण पक्ष की 15वीं तिथि पर मनाया जाता है। इस बार चैत्र ...और पढ़ें

    Amavasya 2025: शनि अमावस्या पर दीपक के उपाय (Pic Credit-Freepik)
    Amavasya 2025: शनि अमावस्या पर दीपक के उपाय (Pic Credit-Freepik)

    HighLights

    1. अमावस्या तिथि पितरों को समर्पित है। ।
    2. अमावस्या पर दीपक जलाना शुभ होता है।
    3. इससे उपाय से पितृ प्रसन्न होते हैं।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। पंचांग के अनुसार, इस बार शनि अमावस्या का पर्व आज यानी 29 मार्च को (Shani Amavasya 2025 Date) को मनाया जा रहा है। इस दिन शनिदेव कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में गोचर करेंगे, जिसका प्रभाव राशि के जातकों पर पड़ेगा।

    धार्मिक मान्यता के अनुसार, शनि अमावस्या (Shani Amavasya 2025 Upay) की शाम को दीपक जलाना शुभ माना जाता है। इस उपाय को करने से पितृ प्रसन्न होते हैं और उनकी कृपा परिवार के सदस्यों पर बनी रहती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि शनि अमावस्या के अवसर पर किन जगहों पर दीपक जलाने से किस्मत चमक सकती है?

    शनि अमावस्या 2025 डेट और शुभ मुहूर्त

    पंचांग अनुसार, चैत्र अमावस्या तिथि की शुरुआत 28 मार्च को रात 07 बजकर 55 मिनट पर हो गई है और तिथि समाप्त आज यानी 29 मार्च को शाम 04 बजकर 27 मिनट पर होगा। ऐसे में शनि अमावस्या का पर्व 29 मार्च को मनाया जा रहा है।

    (Pic Credit-Freepik)

    पितरों के लिए खास है अमावस्या

    धार्मिक मान्यता के अनुसार, अमावस्या की तिथि पर पितृ पृथ्वी लोक पर आते हैं, ऐसे में उनकी पूजा-अर्चना और दीपक जलाना फलदायी साबित होता है। इसी वजह से अमावस्या पर पितरों को प्रसन्न करने के लिए उपाय किए जाते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय करने से पितरों का आशीर्वाद जातक और उसके परिवार के सदस्यों पर बना रहता है। साथ ही जीवन में सभी दुख और दर्द से छुटकारा मिलता है।  

    खबरें और भी

    ऐसे करें आर्थिक तंगी दूर

    आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए शनि अमावस्‍या का दिन खास माना जाता है। इस दिन शाम को पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं और सरसों के तेल का दीपक जलाएं। इस दौरान सच्चे मन से पितृ सूक्त का पाठ करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से आर्थिक तंगी दूर होती है। साथ ही पितरों की कृपा प्राप्त होती है।

    यह भी पढ़ें: Shani Amavasya 2025: शनि अमावस्या पर इस विधि से करें पितरों का तर्पण, पितृ दोष से मिलेगा छुटकारा

       

    सकारात्मक ऊर्जा का होगा आगमन

    घर में सकारात्मक ऊर्जा के आगमन के लिए शनि अमावस्‍या के दिन घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाएं। मान्यता है कि इस उपाय को करने से घर में उत्पन्न नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है। साथ ही सुख-शांति बनी रहती है।  

    पितृ दोष होगा दूर

    शनि अमावस्या के दिन सुबह पवित्र नदी में स्नान करें। इसके बाद पितरों को अर्घ्य दें और दीपदान करें। इस उपाय को करने से पितृ दोष दूर होता है और साधक के रुके हुए काम जल्द पूरे होते हैं। साथ ही सभी सभी डर से छुटकारा मिलेगा।  

    यह भी पढ़ें: Shani Amavasya 2025: शनि अमावस्या पर गंगा स्नान के समय करें इस स्तोत्र का पाठ, पितृ दोष से मिलेगी निजात

    अस्वीकरण: ''इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है''।