Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shani Amavasya 2025: शनि अमावस्या की रात को करें ये उपाय, सभी संकट जल्द होंगे दूर

    Updated: Sat, 29 Mar 2025 10:23 AM (IST)

    धार्मिक मान्यता के अनुसार अमावस्या की तिथि पर पितरों का तर्पण करने से व्यक्ति को पितृ दोष की समस्या से छुटकारा मिलता है। साथ ही जीवन के सभी डर दूर होत ...और पढ़ें

    Shani Amavasya 2025: इन उपाय से मिलेंगे शुभ परिणाम (Pic Credit- Freepik)
    Shani Amavasya 2025: इन उपाय से मिलेंगे शुभ परिणाम (Pic Credit- Freepik)

    HighLights

    1. हर महीने में अमावस्या मनाई जाती है।
    2. अमावस्या तिथि पितरों को प्रिय है।
    3. इस दिन पितरों का तर्पण किया जाता है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, चैत्र माह में हिंदू नववर्ष की शुरुआत होती है। इससे एक दिन पहले अमावस्या का पर्व मनाया जाता है। इस बार अमावस्या के दिन शनिवार है, तो इसे शनि अमावस्या (Shani Amavasya 2025) के नाम से जाना जाएगा। साथ ही आज साल का पहला सूर्य ग्रहण है। इस दिन पवित्र नदी में स्नान और दान करने का विशेष महत्व है।

    ज्योतिष शास्त्र में शनि अमावस्या (Shani Amavasya 2025 Upay) के दिन किए जाने उपाय के बारे में विस्तार से बताया गया है। ऐसा माना जाता है कि कुछ उपाय को शनि अमावस्या की रात को करने से साधक की किस्मत चमक सकती है। साथ ही जीवन में शुभ परिणाम देखने को मिल सकते हैं। ऐसे में आइए विस्तार से जानते हैं कि शनि अमावस्या से जुड़े उपाय के बारे में।

    (Pic Credit- Freepik)

    यह भी पढ़ें: Surya Grahan 2025: चैत्र अमावस्या पर सूर्य ग्रहण का साया, इन उपायों से मनचाहा मिलेगा करियर

    धन की समस्या होगी दूर

    शनि अमावस्या की रात को एक चौकी लाल कपड़ा बिछाकर उसपर धन की देवी मां लक्ष्मी की प्रतिमा को विराजमान करें। इसके बाद श्रीयंत्र की स्थापना करें। अब मां लक्ष्मी को फूल, फूल और कुमकुम आदि अर्पित करें। देसी घी का दीपक जलाकर आरती करें और देवी से जीवन में सुख-शांति की प्राप्ति के लिए कमान करें। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से धन की समस्या से छुटकारा मिलता है और मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

    घर में सुख-समृद्धि का होगा वास

    शनि अमावस्या की रात को एक पान के पत्ते पर एकाक्षरी मंत्र 'श्रीं' लिखें। इसके बाद पान के पत्ते को मां लक्ष्मी के चरणों में रख दें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से घर में सुख-समृद्धि का वास बना रहता है और सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है।

    खबरें और भी

    सभी संकट होंगे दूर

    शनि अमावस्या का दिन हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए शुभ माना जाता है। इस दिन सच्चे मन से बजरंगबली की उपासना करें। आरती कर फल और मिठाई समेत आदि चीजों का भोग लगाएं। इस दौरान हनुमान चालीसा का पाठ करें। इस उपाय को करने से जीवन में आ रहे संकटों से छुटकारा मिलता है।

    इन चीजों का करें दान

    इसके अलावा शनि अमावस्या के दिन गुड़, तिल, घी और धन का दान करना शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, शनि अमावस्या पर इन चीजों का दान करने से धन लाभ के योग बनते हैं। साथ ही पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

    यह भी पढ़ें: Shani Amavasya 2025: शनि अमावस्या के दिन इन जगहों पर जलाएं दीपक, जीवन में नहीं सताएगा कोई डर

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।